G7 की 48वीं शिखर सम्मेलन

  • 30 Jun 2022

26 जून 2022 को जर्मनी के बवेरियन आल्प्स में तीन दिवसीय G7 नेताओं की 48वीं शिखर सम्मेलन बैठक आयोजित की गई थी।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • 48वां G7 शिखर सम्मेलन 2022 जर्मनी की अध्यक्षता में आयोजित किया जा रहा है।
  • जर्मनी ने 2022 के शिखर सम्मेलन में भागीदार देशों के रूप में अर्जेंटीना, इंडोनेशिया, सेनेगल और दक्षिण अफ्रीका के साथ भारत को आमंत्रित किया है।
  • 2019 के बाद से, यह लगातार चौथी बार है जब भारत को G7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।
  • G7 देशो ने विकासशील देशों को जलवायु परिवर्तन से निपटने में मदद करने के लिए 600 बिलियन डॉलर की बुनियादी ढांचा पहल (Infrastructure initiative) की घोषणा की है।
  • इस फंड को पांच साल में निवेश किया जाएगा। अमेरिका पांच साल में 200 अरब डॉलर जुटाएगा।
  • अमेरिकी राष्ट्रपति और अन्य नेताओं ने जर्मनी में पार्टनरशिप फॉर ग्लोबल इंफ्रास्ट्रक्चर (Partnership for Global Infrastructure) की शुरुआत की।

G7

  • G7 विश्व की सात उन्नत अर्थव्यवस्थाओं का एक अंतरराष्ट्रीय अंतर-सरकारी आर्थिक संगठन है।
  • कनाडा, जापान, इटली, फ्रांस, जर्मनी, संयुक्त राज्य अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम इसके सदस्य देश है|
  • इसकी पहली बैठक 1975 में फ्रांस में हुई थी। इसका मुख्यालय ताओरमिना (Taormina)इटली में स्थित है।