26वीं राष्ट्रमंडल शासनाध्यक्षों की बैठक

  • 30 Jun 2022

22 जून 2022 को विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर 26वीं राष्ट्रमंडल शासनाध्यक्षों की बैठक (Commonwealth Heads of Government Meeting) में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने के लिए रवांडा के चार दिवसीय दौरे पर गए थे।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • 26वीं राष्ट्रमंडल शासनाध्यक्षों की बैठक 20-25 जून 2022 तक किगाली, रवांडा में आयोजित की जा रही है।
  • इस शिखर सम्मेलन का विषय 'डिलीवरिंग ए कॉमन फ्यूचर: कनेक्टिंग, इनोवेटिंग, ट्रांसफॉर्मिंग' (Delivering a Common Future: Connecting, Innovating, Transforming) है।

राष्ट्र के राष्ट्रमंडल (Commonwealth of Nations)

  • यह 54 देशों का एक स्वैच्छिक राजनीतिक संगठन है।
  • इस संघ के अधिकांश देश ब्रिटिश साम्राज्य के उपनिवेश थे। इसका मुख्यालय लंदन में स्थित है।