पल्लोनजी मिस्त्री

  • 30 Jun 2022

27 जून, 2022 को प्रसिद्ध बिजनेस टाइकून पल्लोनजी मिस्त्री (Pallonji Mistry) का 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • पल्लोनजी मिस्त्री शापूरजी पल्लोनजी समूह के अध्यक्ष थे। उद्योग और व्यापार के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें 2016 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
  • शापूरजी पलोनजी समूह मुंबई स्थित 156 साल पुरानी फर्म है जो अफ्रीका, भारत, मध्य पूर्व और दक्षिण एशिया में निर्माण व्यवसाय में काम करती है।