कालिका माता मंदिर

  • 30 Jun 2022

हाल ही में प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने गुजरात के पंचमहल जिले में पावागढ़ पहाड़ी के ऊपर पुनर्विकसित कालिका माता मंदिर का उद्घाटन किया।

महत्वपूर्ण बिंदु

  • कालिका माता मंदिर गुजरात के पंचमहल जिले में पावागढ़ पहाड़ी के शिखर पर चंपानेर-पावागढ़ पुरातत्व पार्क के साथ एक हिंदू देवी मंदिर परिसर और तीर्थ का एक केंद्र है। यह मंदिर महान पवित्र शक्ति पीठों में से एक है।
  • यह 11 वीं शताब्दी का एक मंदिर परिसर है, जिसमें एक दरगाह भी है।
  • मंदिर परिसर चंपानेर-पावागढ़ पुरातत्व पार्क का हिस्सा है, जो यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल है।
  • ऐसा माना जाता है कि 15वीं शताब्दी में सुल्तान महमूद बेगड़ा ने चंपानेर पर विजय प्राप्त की और इस मंदिर के शिखर को नष्ट कर दिया।
  • सदानशाह पीर जिन्होंने महमूद बेगड़ा के दरबार का हिस्सा बनने के लिए इस्लाम को अपनाया, ने मंदिर को नष्ट होने से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।