डॉ वी कृष्णमूर्ति

  • 30 Jun 2022

26 जून 2022 को भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (Bharat Heavy Electricals Limited), स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (Steel Authority of India) और मारुति सुजुकी जैसे सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के पूर्व अध्यक्ष डॉ वी कृष्णमूर्ति का 99 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • उन्होंने भारत सरकार के उद्योग सचिव, योजना आयोग के सदस्य और कई अन्यसमितियों के रूप में कार्य किया था।
  • सार्वजनिक क्षेत्र में उनकी सेवाओं के लिए उन्हें 1973 में पद्म श्री, 1986 में पद्म भूषण और 2007 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।
  • इन्हें वर्ष में 2009 जापान में सर्वोच्च नागरिक सम्मान आर्डर ऑफ़ द राइजिंग सन (Order of the Rising Sun) से सम्मानित किया गया था।
  • कृष्णमूर्ति को 'टर्नअराउंड मैन' के रूप में भी जाना जाता था।
  • 1975 और 1987 में इन्हें बिजनेस बिजनेसमैन ऑफ द ईयर अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था।