2 समुद्रतट ‘ब्लू बीच’ सूची में शामिल

  • 03 Nov 2022

हाल ही में लक्षद्वीप के मिनिकॉय थुंडी और कदमत समुद्रतट को ब्लू बीचकी प्रतिष्ठित सूची में शामिल किया गया है, जो दुनिया के सर्वाधिक स्वच्छ समुद्र तटों को दिया जाने वाला एक ‘इको-लेबल’ है।

उद्देश्य - पर्यावरणीय शिक्षा, पर्यावरणीय संरक्षण और अन्य चिरस्थायी विकास पद्धतियों के माध्यम से पर्यटन क्षेत्र में निरंतरता को बढ़ावा देना है।

महत्वपूर्ण बिंदु-

  • ब्लू बीच की इस सूची में भारत के अब कुल 12 समुद्र तट हो गए हैं, जो इस प्रकार हैं-

क्रम

समुद्रतट

संबंधित राज्य

1

ईडन

पुडुचेरी

2

कोवलम

तमिलनाडु

3

राधानगर

अंडमान और निकोबार

4

गोल्डन

ओडिशा

5

रुशिकोंडा

आंध्र प्रदेश

6

कप्पड

केरल

7

पादुबिद्री

कर्नाटक

8

कासरकोड

कर्नाटक

9

घोघला

दीव

10

शिवराजपुर

गुजरात

11

कदमत बीच

लक्षद्वीप

12

मिनिकॉय थुंडी बीच

लक्षद्वीप

इको-लेबल-ब्लू फ्लैग-

  • डेनमार्क की फाउंडेशन फॉर एनवायरनमेंट एजुकेशन (एफईई) की ओर से वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त इको-लेबल-ब्लू फ्लैग प्रमाणन प्रदान किया जाता है।
  • इसे प्राप्त करने के लिए पर्यावरण, शैक्षिक, सुरक्षा-संबंधी और पहुंच-संबंधी मानदंडों की एक श्रृंखला को पूरा करना चाहिए और उन्हें बरकरार रखा जाना चाहिए।