7वीं आसियान–भारत मंत्रिस्तरीय बैठक

  • 03 Nov 2022

26 अक्टूबर, 2022 को ‘कृषि एवं वानिकी’ के संबंध में 7वीं आसियानभारत मंत्रिस्तरीय बैठक वर्चुअल रूप से आयोजित की गई। इस बैठक की सह अध्यक्षता केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने की।

महत्वपूर्ण बिंदु-

  • इस बैठक में ब्रुनेई दारुस्सलाम, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओ पी डी आर, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम के कृषि मंत्रियों ने हिस्सा लिया।
  • इस वर्ष आसियान–भारत संबंधों की यह 30वीं वर्षगांठ थी|
  • भारत ने इस बैठक में खाद्य सुरक्षा, पोषण, जलवायु परिवर्तन अनुकूलन, डिजिटल कृषि, प्रकृति-हितैषी कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, वैल्यू चेन, कृषि विपणन व क्षमता निर्माण में आसियान के साथ भारत के सहयोग को बढ़ाने में प्रतिबद्धता जताई।