जी20 देशों के स्वास्थ्य मंत्रियों की दूसरी बैठक

  • 03 Nov 2022

27 अक्टूबर, 2022 केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने बाली (इंडोनेशिया) में हुई जी-20 देशों के स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक को संबोधित किया।

उद्देश्य- स्वास्थ्य क्षेत्र की प्राथमिकताओं पर प्रगति और आगे बढ़ने के मार्ग पर चर्चा करना।

महत्वपूर्ण बिंदु-

  • डॉ. मांडविया ने जी20 के सभी सदस्यों को लोगों और सामान की विश्वव्यापी निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए प्रस्तावित ग्लोबल फेडरेटेड पब्लिक ट्रस्ट डायरेक्टरी में योगदान करने के लिए प्रोत्साहित किया।
  • भारत भविष्य के लिए तैयार और लचीली वैश्विक स्वास्थ्य व्यवस्था विकसित करने में पर्याप्त योगदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।