सरस फूड फेस्टिवल-2022

  • 03 Nov 2022

28 अक्टूबर, 2022 को केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने स्वाद और संस्कृति का संगम ‘सरस फूड फेस्टिवल-2022’ का नई दिल्ली में उद्घाटन किया, जो 10 नवंबर, 2022 तक चलेगा|

महत्वपूर्ण तथ्य-

  • इस दौरान स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए सरस उत्पादों के बेहतर एवं और अधिक प्रभावी विपणन के लिए ई-कॉमर्स पोर्टल www.esaras.in का भी शुभारंभ किया।
  • इस महोत्सव में आने वाले लोग 18 राज्यों के स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद भी ले सकते हैं।
  • सरस फूड फेस्टिवल महिला सशक्तिकरण का एक अनूठा उदाहरण है। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के प्रमुख कार्यक्रम 'राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन' के तहत गठित स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं इस उत्सव में भाग ले रही हैं। यह बड़े पैमाने पर महिलाओं को सशक्त बनाने के प्रयास के तहत केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय की एक पहल है।