पहला आसियान-भारत स्टार्ट-अप महोत्सव

  • 03 Nov 2022

27 अक्टूबर, 2022 को विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव डॉ. श्रीवरी चंद्रशेखर ने बोगोर, इंडोनेशिया में पहले ‘आसियान-भारत स्टार्ट-अप महोत्सव’ का उद्घाटन किया।

महत्वपूर्ण बिंदु -

  • पहले आसियान-भारत स्टार्टअप महोत्सव के सफल आयोजन से स्टार्टअप अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए आसियान-भारत सहयोग को और मजबूत करने के अवसर सामने आये हैं।
  • यह महोत्सव आसियान देशों और भारत के बीच विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार में सहयोग को बढ़ावा देता है और इसे सशक्त बनाता है।