सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
राष्ट्रीय
- राजनीति और प्रशासन
- अवसंरचना
- आंतरिक सुरक्षा
- आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
- कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
- कार्यकारी और न्यायपालिका
- कार्यक्रम और योजनाएँ
- कृषि
- गरीबी और भूख
- जैवविविधता संरक्षण
- पर्यावरण
- पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
- पारदर्शिता और जवाबदेही
- बैंकिंग व वित्त
- भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- रक्षा और सुरक्षा
- राजव्यवस्था और शासन
- राजव्यवस्था और शासन
- रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- शिक्षा
- सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
- सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
- स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे
आंध्र प्रदेश में Reliance Jio ने 5G सेवाओं की शुरुआत की
- 30 Dec 2022
रिलायंस जियो ने आंध्र प्रदेश में अपनी True 5G सेवाएं लॉन्च की है।
महत्वपूर्ण तथ्य :
- इसकी शुरुआत तिरुमाला, विशाखापत्तनम, विजयवाड़ा और गुंटूर शहरों से की गई है।
- जियो ने आंध्र प्रदेश में 5G नेटवर्क की तैनाती के लिए 6,500 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है।
- दिसंबर 2023 तक जियो ट्रू 5जी सेवाएं आंध्र प्रदेश के हर शहर, हर तालुका और हर गांव में उपलब्ध कराई जाएंगी।
- हाल ही में जियो ने केरल में 5जी सर्विस को रोलआउट किया है।
जियो ट्रू 5जी सेवाओं के लाभ
- इससे ई-गवर्नेंस, शिक्षा, स्वास्थ्य, आईटी और एसएमई व्यवसाय के क्षेत्रों में विकास के नए दरवाजे खुलेंगे।
- जियो ट्रू 5जी से आम नागरिक रियल-टाइम में सरकार के साथ जुड़ सकेंगे,
- सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को बल मिलेगा और अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचेगा।
- जियो ट्रू 5जी सेवाओं के लॉन्च से स्टार्ट-अप्स को बढ़ावा मिलेगा। खासतौर पर जो स्टार्ट-अप्स IoT (आईओटी), ब्लॉकचेन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और डेटा एनालिसिस जैसी नई तकनीकों पर काम कर रहे हैं।
5G तकनीक के बारे में
- उच्च गति प्रदान करने वाली तकनीक: 5G पाँचवीं पीढ़ी की सेल्युलर तकनीक है, जो मोबाइल नेटवर्क पर डाउनलोडिंग और अपलोडिंग की गति को बढ़ाएगी।
- 4G की 1 Gbps (गीगाबिट्स प्रति सेकंड) की तुलना में 5G के हाई-बैंड स्पेक्ट्रम में इंटरनेट स्पीड को 20 Gbps की उच्च दर तक प्राप्त करने के लिये परीक्षण किया गया है। साथ ही 5G लेटेंसी को भी कम करेगा।


