क्यूबा की एलिडा ग्वेरा को 'केआर गौरी अम्मा नेशनल अवार्ड'

  • 30 Dec 2022

28 दिसम्बर, 2022 को केआर गौरी अम्मा नेशनल अवार्ड की घोषणा की गयी है।

महत्वपूर्ण तथ्य :-

  • यह अवार्ड क्यूबा की सोशल एक्टिविस्ट डॉ. एलिडा ग्वेरा (Dr. Aleida Guevara) को दिया गया है।
  • यह अवार्ड केरल के मुख्यमंत्री द्वारा 5 जनवरी, 2023 को डॉ. एलिडा को प्रदान किया जायेगा।
  • इस अवार्ड के साथ एक प्रशस्ति पत्र और $ 3,000 प्रदान किये जायेंगे।
  • इस अवार्ड की शुरुआत के आर गौरी अम्मा की स्मृति में की गयी थी।

कौन है एलिडा ग्वेरा?

  • डॉ. एलिडा ग्वेरा एक मानवाधिकार कार्यकर्ता (human rights activist) है, जो क्यूबा में विकलांग बच्चों के रहने के लिए दो घरों का संचालन करती हैं। साथ ही घरेलू समस्याओं से जूझ रहे शरणार्थी बच्चों के लिए भी दो केन्द्रों का संचालन करती हैं।
  • डॉ. एलिडा , क्यूबा के मेडिकल मिशन की एक सक्रिय सदस्य भी हैं, जो लैटिन अमेरिका में बच्चों के स्वास्थ्य प्रोफाइल को बेहतर करने का कार्य करता है।

केआर गौरी अम्मा के बारें में:

  • के आर गौरी अम्मा भारत में वामपंथी आंदोलन की सबसे प्रमुख नेताओं में से एक थीं।
  • उन्होंने कुल 17 विधानसभा चुनाव लड़े थे, जिसमें से 13 बार जीत हासिल की थी।
  • उन्होंने 'आत्मकथा' (Atmakatha) नामक एक ऑटोबायोग्राफी प्रकाशित की थीं।
  • उनकी ऑटोबायोग्राफी को वर्ष 2011 में केरल साहित्य अकादमी पुरस्कार से नवाजा गया था।
  • केआर गौरी अम्मा का निधन पिछले वर्ष 11 मई, 2021 को 102 साल की उम्र में हो गया था।