सीमा सुरक्षा बल (BSF) के ‘प्रहरी’ मोबाइल एप और मैनुअल का लोकार्पण

  • 30 Dec 2022

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने 29 दिसम्बर, 2022 को नई दिल्ली में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के ‘प्रहरी’ मोबाइल एप और मैनुअल का लोकार्पण किया।

उद्देश्य : ऑपरेशन, एडमिनिस्ट्रेशन एवं ट्रेनिंग की कार्यों की बेहतर समझ बढ़ेगी और कार्यों में तेजी आएगी।

महत्वपूर्ण तथ्य :

  • BSF की यह ऐप Proactive Governance का एक बड़ा उदाहरण है।
  • अब जवान व्यक्तिगत एवं सेवा संबंधी जानकारी, आवास, आयुष्यमान-CAPF व अवकाश से संबंधित जानकारी अपने मोबाइल पर प्राप्त कर सकते हैं।
  • समस्या निवारण या कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अब जवान ऐप के जरिये प्राप्त कर सकते हैं और यह ऐप उन्हें गृह मंत्रालय के पोर्टल से भी जोड़ेगा।