'भारत में सड़क दुर्घटनाएं 2021' पर वार्षिक रिपोर्ट जारी

  • 30 Dec 2022

29 दिसम्बर, 2022 को केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने 'भारत में सड़क दुर्घटनाएं 2021' पर वार्षिक रिपोर्ट जारी की है।

प्रकाशन का उद्देश्य : भारत में सड़क दुर्घटनाओं का गहन विश्लेषण और अवलोकन प्रस्तुत करना।

महत्वपूर्ण तथ्य :

  • रिपोर्ट के मुताबिक 2021 के दौरान 4,12,432 सड़क दुर्घटनाएं हुई, जिनमें 1,53,972 लोगों की जान गई और 3,84,448 लोग घायल हुए।
  • 2021 में सड़क दुर्घटनाओं में 8.1 प्रतिशत और घायलों की संख्या में 14.8 प्रतिशत की कमी आई।
  • 2019 की समान अवधि की तुलना में 2021 में सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर में 1.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
  • साल 2020 में हुए सड़क हादसों की तुलना में साल 2021 में हुए सड़क हादसों की संख्या में कमी आई है। इसके अलावा साल 2019 की तुलना में साल 2021 में सड़क हादसों के साथ-साथ मरने वाले लोगों की संख्या में भी कमी देखी गई है।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय

यह मंत्रालय केंद्र सरकार के तहत एक शीर्ष संगठन है जिसे अन्य केंद्रीय मंत्रालयों / विभागों, राज्य सरकारों/संघ राज्य क्षेत्र शासनों, संगठनों और व्यक्तियों से परामर्श करके देश में सड़क परिवहन व्यवस्था में गतिशीलता और कुशलता लाने के उद्देश्य से सड़क परिवहन, राष्ट्रीय राजमार्गों और परिवहन अनुसंधान के लिए नीतियां बनाने और उनके संचालन का कार्य सौंपा गया है।