सर्वश्रेष्ठ व्यंजनों की वैश्विक सूची में भारत पांचवें स्थान पर

  • 30 Dec 2022

बुल्गारिया की ट्रेवल गाइड वेबसाइट टेस्ट एटलस के अनुसार, भारत 2022 के लिए सर्वश्रेष्ठ व्यंजनों की वैश्विक सूची में पांचवें स्थान पर है।

महत्वपूर्ण तथ्य :

  • यह रैंकिंग सामग्री, व्यंजन और पेय पदार्थों के लिए दर्शकों द्वारा किये गए मतदान पर आधारित है।
  • रैंकिंग में इटली का खान-पान पहले स्थान पर है, उसके बाद ग्रीस और स्पेन का स्थान है।
  • भारत को 5 में से 4.54 अंक प्राप्त हुए और देश के सर्वोत्तम रेटेड खाद्य पदार्थों में "गरम मसाला, मलाई, घी, मक्खन लहसुन नान, कीमा" शामिल हैं।

दुनिया में शीर्ष 5 व्यंजन वाले देश

  1. इटली
  2. यूनान
  3. स्पेन
  4. जापान
  5. भारत