"स्टे सेफ ऑनलाइन" अभियान

  • 30 Dec 2022

केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 28 दिसम्बर, 2022 को "स्टे सेफ ऑनलाइन" (Stay Safe Online) अभियान और "G20 डिजिटल इनोवेशन एलायंस" (G20-DIA) लॉन्च किया है।

यह अभियान भारत की G-20 की अध्यक्षता के तहत आयोजित किया गया है |

उद्देश्य : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के व्यापक उपयोग और डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए।

महत्वपूर्ण तथ्य :

  • 'स्टे सेफ ऑनलाइन' और 'डिजिटल इनोवेशन एलायंस' किसी भी मंत्रालय द्वारा दुनिया भर में शुरू किए जाने वाले पहले कार्यक्रमों में से एक है।
  • इस अभियान के तहत सभी आयु वर्ग के नागरिकों, विशेष रूप से बच्चों, छात्रों, महिलाओं आदि को साइबर जोखिम और इससे निपटने के तरीकों के बारे में जागरुकता बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की जाएगी।
  • यह अभियान अंग्रेजी, हिंदी और स्थानीय भाषाओं में चलाया जाएगा।
  • MeitY, G20 डिजिटल इकोनॉमी वर्किंग ग्रुप (DEWG) के लिए कई कार्य समूहों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है।

G20 डिजिटल इनोवेशन एलायंस :

  • G20 डिजिटल इनोवेशन एलायंस (G20-DIA) का उद्देश्य G20 देशों के साथ-साथ अतिथि राष्ट्रों से नई टेक्नोलॉजी और इनोवेशन आइडियाज, स्टार्टअप्स आइडियाज को लेना एवं उन्हें सक्षम बनाना है।
  • जिससे एग्री-टेक, हेल्थ-टेक, एड-टेक, फिन-टेक, सिक्योर्ड डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर और सर्कुलर इकोनॉमी क्षेत्रों में मानवीय जरूरतों को पूरा किया जा सके।