संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक परिषद

  • 20 Jul 2020

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 17 जुलाई 2020 को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में ‘संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक परिषद’ (ECOSOC) सत्र के इस साल के उच्च स्तरीय खंड में वर्चुअल रूप से मुख्य संबोधन दिया।

विषय (Theme): ‘कोविड-19 के बाद बहुपक्षवाद: 75वीं वर्षगांठ पर हमें किस प्रकार के संयुक्त राष्ट्र की आवश्यकता है’।

  • संयुक्त राष्ट्र चार्टर ने 1945 में संयुक्त राष्ट्र के छह मुख्य अंगों में से एक आर्थिक और सामाजिक परिषद की स्थापना की। सतत विकास के तीन आयामों - आर्थिक, सामाजिक और पर्यावरण को आगे बढ़ाने के लिए यह परिषद संयुक्त राष्ट्र प्रणाली के केंद्र में स्थित है।

  • यह वार्ता और अभिनव सोच को बढ़ावा देने, आगे बढ़ने के तरीकों पर आम सहमति बनाने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सहमत लक्ष्यों को हासिल करने के प्रयासों के समन्वय के लिए केंद्रीय मंच है।