सामयिक
सार-संक्षेप:
भारतीय मूल की प्रोफेसर जोइता गुप्ता को ‘डच नोबेल पुरस्कार’
भारतीय मूल की प्रोफेसर जोइता गुप्ता को प्रतिष्ठित स्पिनोजा पुरस्कार के लिए नामित किया गया है, इस पुरस्कार को ‘डच नोबेल पुरस्कार’ के नाम से भी जाना जाता है। नीदरलैंड अनुसंधान परिषद ने 7 जून, 2023 को इन पुरस्कारों की घोषणा की।
- जोयीता गुप्ता को न्यायसंगत और टिकाऊ दुनिया पर केंद्रित उनके वैज्ञानिक कार्य के लिए डच विज्ञान में सर्वोच्च सम्मान स्पिनोजा पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
- जोइता गुप्ता को आधिकारिक रूप से यह पुरस्कार इसके लिए चुने गए एक अन्य वैज्ञानिक टोबी कियर्स के साथ 4 अक्टूबर, 2023 को प्रदान किया जाएगा।
- जोइता गुप्ता एम्स्टर्डम विश्वविद्यालय में सतत और पर्यावरण एवं विकास की संकाय प्राध्यापक हैं।
- टोबी कियर्स एम्स्टर्डम विश्वविद्यालय में म्यूचुअलिस्टिक इंटरैक्शन के प्रोफेसर हैं।
- जोइता गुप्ता को पुरस्कार के रूप में वैज्ञानिक अनुसंधान पर खर्च करने के लिए 1.5 मिलियन यूरो प्रदान किए जाएंगे।
राज्यों का पांचवां खाद्य सुरक्षा सूचकांक जारी
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर मनसुख मांडविया ने 7 जून, 2023 को नई दिल्ली में राज्यों का पांचवां खाद्य सुरक्षा सूचकांक जारी किया।
- भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण-एफएसएसएआई वार्षिक मूल्यांकन के बाद यह सूचकांक जारी करते हैं।
- सूचकांक से खाद्य सुरक्षा मानकों के आधार पर राज्यों के प्रदर्शन का आकलन किया जाता है।
- केरल, पंजाब और तमिलनाडु को बड़े राज्यों की श्रेणी में और गोवा, मणिपुर और सिक्किम को छोटे राज्यों की श्रेणी में पुरस्कार प्रदान किया गया।
- जम्मू और कश्मीर, चंडीगढ़ और दिल्ली को केंद्र शासित प्रदेशों की श्रेणी में पुरस्कार प्रदान किये गये।
जनार्दन प्रसाद भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण का नया महानिदेशक नियुक्त
जनार्दन प्रसाद को भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया है। प्रसाद इस पद के लिए डॉ. एस राजू का स्थान लिया है।
- महानिदेशक के रूप में नियुक्त होने से पहले, जनार्दन प्रसाद अतिरिक्त महानिदेशक और दक्षिणी क्षेत्र के विभाग के प्रमुख थे।
भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई):- जीएसआई खान मंत्रालय के अधीन कार्यरत एक संगठन है। इसका कार्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण और अध्ययन करना है। इसका मुख्यालय कोलकाता में है और इसके छह क्षेत्रीय कार्यालय - लखनऊ, जयपुर, नागपुर, हैदराबाद, शिलांग और कोलकाता में हैं। इसकी स्थापना वर्ष 1851 में हुई थी।
शांतनु गुप्ता का नया उपन्यास 'अजय टू योगी आदित्यनाथ'
लेखक शांतनु गुप्ता ने 5 जून 2023 को मुख्यमंत्री के 51 वें जन्मदिन पर योगी आदित्यनाथ की जीवन यात्रा पर आधारित 'अजय टू योगी आदित्यनाथ' शीर्षक से एक नया ग्राफिक उपन्यास लॉन्च किया है।
- बुक लॉन्च में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के 51 से अधिक स्कूलों में 5000 से अधिक बच्चों ने भाग लिया, जिससे एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज हुआ।
- शांतनु गुप्ता ने योगी आदित्यनाथ पर दो बेस्टसेलर शीर्षक- द मॉन्क हू ट्रांसफॉर्म्ड उत्तर प्रदेश और द मोंक हू बिकेम चीफ मिनिस्टर भी लिखे हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार
5 जून, 2023 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ग्रैंड ऑर्डर ऑफ द चेन ऑफ द येलो स्टार से सम्मानित किया गया।
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित होने वाली पहली भारतीय बनीं हैं।
- राष्ट्रपति मुर्मू ने इस पुरस्कार को भारतीय-सूरीनाम समुदाय की भावी पीढ़ियों को समर्पित किया।
- राष्ट्रपति मुर्मूको यह पुरस्कार सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी ने प्रदान किया।
द ग्रैंड ऑर्डर ऑफ द चेन ऑफ द येलो स्टार (डच: ग्रोटलिंट इन डी ऑर्डे वैन डी गेले स्टर) सूरीनाम में सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है। यह 25 नवंबर 1975 को स्थापित किया गया था, जिस दिन सूरीनाम नीदरलैंड से स्वतंत्र हो गया था। यह पुरस्कार उन व्यक्तियों को दिया जाता है जिन्होंने सूरीनाम या विदेश में सूरीनाम में उत्कृष्ट योगदान दिया है।
घाना की लेखिका और नारीवादी अमा अता एडू का निधन
घाना की प्रतिष्ठित लेखिका अमा अता एडू का 81 वर्ष की उम्र में 31 मई, 2023 को निधन हो गया है। उनकी क्लासिक्स पुस्तक द डिलेमा ऑफ ए घोस्ट एंड चेंजेस को दशकों से पश्चिम अफ्रीकी स्कूलों में बच्चों को पढ़ाया जा रहा है।
- 1982 से 1983 तक, एडू ने घाना के शिक्षा मंत्री की भूमिका निभाई, देश की शैक्षिक प्रणाली के विकास में योगदान दिया।
- एडू का पहला नाटक, 1965 में द डिलेमा ऑफ ए घोस्ट प्रकाशित हुआ था, जिसने ऐडू को पहली प्रकाशित अफ्रीकी महिला नाटककार बनाया था।
- एक उपन्यासकार के रूप में, उन्होंने 1992 में उपन्यास चेंजेस के साथ कॉमनवेल्थ राइटर्स पुरस्कार जीता।
- वर्ष 2000 में, ऐडू ने अफ्रीकी महिला लेखकों के काम को बढ़ावा देने और समर्थन करने के लिए अकरा में एमबासम फाउंडेशन की स्थापना की।
अमा अता ऐडू :- ऐडू का जन्म 1942 में मध्य घाना के एक गांव में हुआ था। उन्होंने घाना विश्वविद्यालय में कई वर्षों तक पढ़ाया भी।
विश्व पर्यावरण दिवस 2023: 5 जून
प्रति वर्ष 5 जून, 2023 को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस विशेष दिन को लोग जनसहभागिता के रूप में मनाते हैं।
- विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करना है।
- विश्व पर्यावरण दिवस 2023 की थीम “Solutions to Plastic Pollution” है। यह थीम प्लास्टिक प्रदूषण के समाधान पर आधारित है।
- पूरे विश्व में प्रति वर्ष 400 मिलिटन टन प्लास्टिक का उत्पादन होता है, जिसमें से सिर्फ 50 फीसदी का ही फिर से प्रयोग होता है और सिर्फ 10 प्रतिशत की ही रिसाइकिलिंग हो पाती है।
- संयुक्त राष्ट्र संघ ने 5 जून 1972 को पहला पर्यावरण दिवस मनाया, तब से प्रति वर्ष इस दिन को मनाया जाने लगा।
डेनिस फ्रांसिस यूएनजीए के 78वें अध्यक्ष चुने गए
त्रिनिदाद और टोबैगो के राजदूत डेनिस फ्रांसिस को 1 जून, 2023 को संयुक्त राष्ट्र महासभा के अगले अध्यक्ष के रूप में चुना गया। फ्रांसिस हंगरी के सिसाबा कोरोसी की जगह लेंगे।
- संयुक्त राष्ट्र के 193 सदस्य देशों ने डेनिस फ्रांसिस को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 78 वें सत्र के अध्यक्ष के रूप में चुना।
संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) :- यूएनजीए की स्थापना 1945 में संयुक्त राष्ट्र के चार्टर के तहत हुई थी और इसका मुख्यालय न्यूयॉर्क शहर में है। यह संयुक्त राष्ट्र के छह प्रमुख अंगों में से एक है और संगठन के मुख्य नीति-निर्माण अंग के रूप में कार्य करता है। संयुक्त राष्ट्र के 193 सदस्य देशों में से प्रत्येक के पास एक समान वोट है।
अराकू कॉफी और काली मिर्च को जैविक प्रमाणीकरण मिला
आंध्र प्रदेश में विशाखापत्तनम के गिरिजन को-ऑपरेटिव कॉरपोरेशन को अपनी प्रसिद्ध अराकू कॉफी और काली मिर्च की फसलों के लिए जैविक प्रमाणपत्र का दर्जा मिला है।
- गिरिजन को-ऑपरेटिव कॉरपोरेशन को जैविक प्रमाणपत्र का दर्जा कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) द्वारा प्रदान किया गया है।
- इस प्रमाणीकरण से कॉफी और काली मिर्च के उत्पादों को बाजार में अधिक मूल्य मिलने की संभावना है।
- अराकू कॉफी और काली मिर्च, आन्ध्रप्रदेश के चिंतापल्ली डिवीजन और जीके वीधी मंडल में आदिवासी किसानों द्वारा उगाई जाती है।
- अराकू कॉफी की खेती अराकू घाटी के संरक्षित पारिस्थितिकी तंत्र में की जाती है, जो कॉफी उत्पादन के लिए बेहतर स्थिति होती है।
- अराकू घाटी का मौसम, अपने गर्म दिन और ठंडी रातों के साथ-साथ आयरन से भरपूर मिट्टी कॉफी को धीरे-धीरे पकने देती है जिससे इसकी सुगंध का स्वाद मिलता है।
- आंध्र प्रदेश और ओडिशा राज्य में उगाई जाने वाली यह कॉफी अरेबिका कॉफी की एक प्रजाति है।
- आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम जिले और उड़ीसा के कोरापुट जिले के आसपास के क्षेत्रों में कॉफी की खेती के लिए आवश्यक बुनियादी भौतिक और जलवायु परिस्थितियां है।
APEDA :- यह एक भारतीय शीर्ष-निर्यात व्यापार संवर्धन सक्रिय सरकारी निकाय है। यह ताजी सब्जियों और फलों के निर्यात को बढ़ावा देने वाली प्रमुख संस्था है। यह कृषि निर्यात के लिए गुणवत्ता मानकों, पैकेजिंग आवश्यकताओं और अन्य विशिष्टताओं को स्थापित और लागू करता है।
टीसीएस और रिलायंस 2023 में शीर्ष भारतीय ब्रांड : रिपोर्ट
वैश्विक ब्रांड परामर्शक कंपनी इंटरब्रांड द्वारा जारी रैंकिंग के अनुसार, 50 सबसे अधिक मूल्यवान भारतीय ब्रांड की सूची में टीसीएस 1.09 लाख करोड़ रुपये के ब्रांड मूल्य के साथ शीर्ष पर है, इसके बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज 65,320 करोड़ रुपये की ब्रांड वैल्यू के साथ दूसरे स्थान पर है।
- सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी इन्फोसिस 53,323 करोड़ की ब्रांड मूल्य के साथ तीसरे स्थान पर है।
- एचडीएफसी चौथे पर, जबकि जियो पांचवें स्थान पर है।
- शीर्ष 10 में शामिल अन्य ब्रांड में एयरटेल, जीवन बीमा निगम (एलआईसी), महिंद्रा, भारतीय स्टेट बैंक और आईसीआईसीआई हैं।
- इस बार सूची में शामिल सभी कंपनियों का संयुक्त मूल्यांकन 100 अरब डॉलर (8.3 लाख करोड़ रुपये) के आंकड़े पर पहुंच गया है। यह पिछले दशक की तुलना में 167 प्रतिशत अधिक है।