सामयिक - 10 September 2026
सामयिक खबरें विज्ञान प्रौद्योगिकी
उन्नत महासागर अनुसंधान पोत ‘सागर मंथन’ का जलावतरण
9 सितंबर, 2026 को भारत ने कोलकाता के ऋषि बंकिम शिपयार्ड में उन्नत महासागर अनुसंधान पोत (ORV) ‘सागर मंथन’ (Sagar Manthan) का जलावतरण किया, जिसका उद्देश्य देश की स्वदेशी महासागर अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करना है।
मुख्य बिंदु
- निर्माण: इस पोत का डिजाइन और निर्माण गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE) ने पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय ध्रुवीय एवं महासागर अनुसंधान केंद्र (NCPOR) के लिए किया है।
- डीप ओशन मिशन: यह पोतडीप ओशन मिशन के वर्टिकल-4 ‘डीप ओशन सर्वे एंडएक्सप्लोरेशन’ के तहत विकसित किया जा रहा है।
- लागत: इसकी अनुमानित निर्माण लागत लगभग ₹840 करोड़ है।
- सेवा अवधि: ‘सागर मंथन’ को लगभग 30 वर्षों की परिचालन आयु के लिए डिजाइन किया गया है।
- अनुसंधान क्षमता: यह बहु-विषयक महासागरीय और भूभौतिकीय अनुसंधान में सहायता करेगा।
- उन्नत प्रणालियाँ: इसमें डायनेमिक पोजिशनिंग, मल्टीबीम बाथिमेट्री और मल्टीचैनल सीस्मिक सिस्टम शामिल हैं।
- समुद्रतल अध्ययन: सब-बॉटम प्रोफाइलिंग तकनीक समुद्रतल के नीचे की भूवैज्ञानिक संरचनाओं के अध्ययन में सहायक होगी।
- जलमग्न वाहन: पोत मेंरिमोटली ऑपरेटेड व्हीकल्स (ROV) और ऑटोनॉमस अंडरवाटर व्हीकल्स (AUV) की तैनाती की सुविधा उपलब्ध है।
- समुद्री खनिज अन्वेषण: यह मध्य-महासागरीय पर्वतमालाओं में बहुधात्विक हाइड्रोथर्मल सल्फाइड खनिजीकरण का सर्वेक्षण करेगा।
सामयिक खबरें विधेयक एवं अधिनियम
9वें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ
9 सितंबर, 2026 को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने वाराणसी से राष्ट्रीय पोषण माह 2026 का शुभारंभ किया।
मुख्य बिंदु
- थीम: 9 सितंबर से 8 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान की थीम है—“हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी”, जिसका उद्देश्य आंगनवाड़ी केंद्रों के प्रति सामुदायिक स्वामित्व बढ़ाना है।
- पोषण पर जोर: अभियान में आहार विविधता, पर्याप्त प्रोटीन और ताजा गर्म पके भोजन को बढ़ावा दिया जाएगा।
- मातृ स्वास्थ्य: मातृ पोषण और स्वास्थ्य को प्रमुख प्राथमिकता दी गई है।
- प्रारंभिक बाल्यावस्था: प्रारंभिक बाल विकास और देखभाल पर विशेष जोर दिया गया है।
- आंगनवाड़ी सेवाएँ: आंगनवाड़ी केंद्र लाभार्थियों को पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक बाल देखभाल सेवाएँ प्रदान करते हैं।
- डिजिटल निगरानी: आंगनवाड़ी कार्यकर्ता वास्तविक समय डेटा प्रविष्टि और निगरानी के लिए स्मार्टफोन का उपयोग करते हैं।
- हॉट कुक्ड मील: पात्र लाभार्थियों को आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से गर्म पका भोजन (HCM) उपलब्ध कराया जाता है।
- टेक होम राशन: पात्र लाभार्थियों के पूरक पोषण के लिए टेक होम राशन (THR) उपलब्ध कराया जाता है।
- सक्षम आंगनवाड़ी: सरकार मिशन सक्षम आंगनवाड़ी और पोषण 2.0 के तहत 2 लाख आंगनवाड़ी केंद्रों को उन्नत कर रही है।
सामयिक खबरें विज्ञान प्रौद्योगिकी
हरित हाइड्रोजन उत्पादन हेतु धातु-मुक्त कार्बनिक पदार्थ
सितंबर 2026 में बेंगलुरु स्थित सेंटर फॉर नैनो एंड सॉफ्ट मैटर साइंसेज (CeNS) के शोधकर्ताओं ने एक धातु-मुक्त कार्बनिक पदार्थ विकसित किया, जो सौर ऊर्जा से जल-विभाजन के माध्यम से हरित हाइड्रोजन उत्पादन की दक्षता बढ़ाता है।
मुख्य बिंदु
- पदार्थ का निर्माण: शोधकर्ताओं ने एस्पार्टिक एसिड को प्रकाश-अवशोषक अणु पेरिलीन डायइमाइड (PDI) के साथ संयोजित किया।
- स्व-संयोजन: ये अणु पानी में स्वतः व्यवस्थित होकर अत्यधिक क्रमबद्ध द्वि-आयामी नैनोशीट बनाते हैं।
- धातु-मुक्त उत्प्रेरक: यह पदार्थ अकार्बनिक अर्धचालकों और दुर्लभ कीमती धातुओं पर निर्भरता कम करता है।
- एस्पार्टिक एसिड की भूमिका: यह हाइड्रोजन बॉन्डिंग को बढ़ावा देता है और आणविक द्विध्रुव आघूर्ण बढ़ाता है।
- PDI की भूमिका: पेरिलीन डायइमाइड प्रकाश अवशोषण और π–π आणविक स्टैकिंग को संभव बनाता है।
- बेहतर प्रकाश-उत्प्रेरण: स्व-संयोजन से प्रकाश अवशोषण और आवेश पृथक्करण में सुधार हुआ।
- फोटोकरंट: इस पदार्थ ने अपने बल्क रूप की तुलना में लगभग 18% अधिक फोटोकरंटउत्पन्न किया।
- आवेश परिवहन: इलेक्ट्रोकेमिकल अध्ययन और DFT गणनाओं ने अधिक दक्ष आवेश परिवहन का संकेत दिया।
| Which vessel was launched in Kolkata to strengthen India’s indigenous ocean research capabilities? -- Sagar Manthan |
| सेंटर फॉर नैनो एंड सॉफ्ट मैटर साइंसेज (CeNS) के शोधकर्ताओं द्वारा विकसित धातु-मुक्त कार्बनिक पदार्थ हरित हाइड्रोजन उत्पादन को किस प्रकार बेहतर बनाता है? -- यह पदार्थ प्रकाश अवशोषण, आवेश पृथक्करण और आवेश परिवहन में सुधार कर सौर ऊर्जा से जल-विभाजन की दक्षता बढ़ाता है |
| 9वें राष्ट्रीय पोषण माह 2026 की थीम क्या है और इसका मुख्य उद्देश्य क्या है? -- इसकी थीम “हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी” है और इसका उद्देश्य आंगनवाड़ी केंद्रों के प्रति सामुदायिक स्वामित्व तथा पोषण जागरूकता को मजबूत करना है |
| इनोप्रोम इंडिया 2026 में इंडिया स्टील पवेलियन के माध्यम से भारत किन प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर ध्यान दे रहा है? -- भारत कोकिंग कोल, निकल, विशेष इस्पात और उन्नत प्रौद्योगिकियों सहित इस्पात मूल्य शृंखला के विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर ध्यान दे रहा है |
| भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा लॉन्च किए गए आधार फेस ऑथेंटिकेशन SDK (सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट किट) और सैंडबॉक्स का मुख्य उपयोग क्या है? -- SDK ऐप्स में आधार-आधारित फेस ऑथेंटिकेशन की सुविधा देता है, जबकि सैंडबॉक्स प्रमाणीकरण प्रक्रियाओं के सुरक्षित परीक्षण और सत्यापन के लिए वातावरण प्रदान करता है |
| ग्लोबल ड्राईलैंड कांग्रेस 2026 का आयोजन किन संस्थाओं द्वारा किया जा रहा है और इसकी थीम क्या है? -- इसका संयुक्त आयोजन भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) और अंतरराष्ट्रीय अर्ध-शुष्क उष्णकटिबंधीय फसल अनुसंधान संस्थान (ICRISAT) द्वारा किया जा रहा है तथा इसकी थीम “दक्षिण-दक्षिण सहयोग के माध्यम से शुष्कभूमि कृषि का रूपांतरण” है |
| उन्नत महासागर अनुसंधान पोत ‘सागर मंथन’ किस मिशन के तहत विकसित किया जा रहा है और इसका प्रमुख उपयोग क्या होगा? -- ‘सागर मंथन’ डीप ओशन मिशन के वर्टिकल-4 के तहत विकसित किया जा रहा है और इसका उपयोग महासागरीय, भूभौतिकीय तथा समुद्री खनिज अन्वेषण में होगा |
दैनिक समसामयिकी
पुराने करंट अफेयर्स देखने के लिए, कृपया नीचे तिथि चुनें


