सामयिक - 09 September 2026

सामयिक खबरें अंतर्राष्ट्रीय

भारत-मोरक्को की पहली संयुक्त रक्षा समिति बैठक


8 सितंबर, 2026 को भारत और मोरक्को ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए नई दिल्ली में संयुक्त रक्षा समिति (Joint Defence Committee–JDC) की पहली बैठक आयोजित की।

मुख्य बिंदु

  • सहयोग के क्षेत्र: प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास, शांति स्थापना, सैन्य चिकित्सा, साइबर रक्षा और रक्षा उद्योगों में सहयोग पर चर्चा हुई।
  • 70वीं वर्षगांठ: दोनों पक्ष वर्ष 2027 में द्विपक्षीय सहयोग के 70 वर्ष पूरे होने से पहले रक्षा संबंधों को और मजबूत करना चाहते हैं।
  • रक्षा विनिर्माण: सह-उत्पादन, संयुक्त उद्यम, प्रौद्योगिकी सहयोग और रखरखाव से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई।
  • औद्योगिक संपर्क: मोरक्को के अधिकारियों ने भारत की बढ़ती रक्षा विनिर्माण क्षमताओं को समझने के लिए भारतीय रक्षा उद्योगों का दौरा किया।
  • संस्थागत तंत्र: JDC रक्षा सहयोग के क्षेत्रों की पहचान और विस्तार के लिए नियमित संस्थागत ढांचा प्रदान करता है।
  • 2025 समझौता: यह तंत्र सितंबर 2025 में राजनाथ सिंह की मोरक्को यात्रा के दौरान हस्ताक्षरित भारत-मोरक्को रक्षा सहयोग समझौता ज्ञापन के तहत स्थापित किया गया था।

सामयिक खबरें अंतर्राष्ट्रीय

वानिकी क्षेत्र में भारत-जापान सहयोग को मजबूती


8 सितंबर, 2026 को बेंगलुरु में वनों के क्षेत्र में सहयोग पर भारत-जापान संयुक्त कार्य समूह (JWG) की 7वीं बैठक आयोजित हुई, जिसमें दोनों पक्षों ने वानिकी सहयोग की समीक्षा की।

मुख्य बिंदु

  • तीन प्रमुख क्षेत्र: सहयोग के तीन प्रमुख क्षेत्र हैं—वनों के बाहर वृक्ष (Trees Outside Forests), वन आनुवंशिकी (Forest Genetics) और फॉरेस्ट स्टैक (Forest Stack)
  • वनों के बाहर वृक्ष: दोनों पक्षों ने अधिसूचित वनों के बाहर स्थित वृक्षों के आकलन और प्रबंधन के तरीकों पर विचार साझा किए।
  • वन आनुवंशिकी: चर्चा में आनुवंशिक संसाधनों का संरक्षण, वृक्ष प्रजनन और बेहतर रोपण सामग्री शामिल रही।
  • फॉरेस्ट स्टैक: सहयोग में वन सूचीकरण, वन भंडार आकलन और भू-स्थानिक निगरानी प्रौद्योगिकियाँ शामिल हैं।
  • 2027-31 रोडमैप: दोनों देशों ने वर्ष 2015 के सहयोग ज्ञापन के तहत 2027-31 के नए रोडमैप को मंजूरी दी।
  • क्षमता निर्माण: रोडमैप जैव विविधता संरक्षण, अनुसंधान और संस्थागत क्षमता निर्माण में सहयोग को बढ़ावा देगा।

सामयिक सामान्य ज्ञान

 हाल ही में आयोजित भारत और मोरक्को की पहली संयुक्त रक्षा समिति की बैठक में किन प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई? -- इस बैठक में प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास, शांति स्थापना, सैन्य चिकित्सा, साइबर रक्षा और रक्षा उद्योगों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई
 खाद्यान्न प्रबंधन के आधुनिकीकरण हेतु भारत सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग (DFPD) तथा भारतीय खाद्य निगम (FCI) के बीच हुए समझौते का प्रमुख उद्देश्य क्या है? -- इसका उद्देश्य भंडारण हानि कम करना, लॉजिस्टिक्स एवं आपूर्ति शृंखला सुधारना और डिजिटलीकरण के माध्यम से खाद्यान्न प्रबंधन को अधिक पारदर्शी एवं दक्ष बनाना है
 श्री जगन्नाथ मंदिर भूमि प्रबंधन नियम, 2026 का मुख्य उद्देश्य क्या है और ये किस अधिनियम के तहत बनाए गए हैं? -- इनका उद्देश्य मंदिर की भूमि के प्रबंधन में पारदर्शिता, जवाबदेही और दक्षता बढ़ाना है तथा ये श्री जगन्नाथ मंदिर अधिनियम, 1955 के तहत बनाए गए हैं
 भारत-जापान द्विपक्षीय वायु अभ्यास ‘वीर गार्जियन 2026’ कहाँ आयोजित किया जा रहा है और इसमें भारत की ओर से कौन-से प्रमुख लड़ाकू विमान भाग ले रहे हैं? -- यह अभ्यास जोधपुर में 9 सितंबर से 22 सितंबर, 2026 के मध्य आयोजित हो रहा है और भारत की ओर से इसमें तेजस, सुखोई-30MKI तथा राफेल लड़ाकू विमान भाग ले रहे हैं
 कलिंग रत्न पुरस्कार 2026 से हाल ही में किसे सम्मानित किया गया और यह पुरस्कार किस संस्था द्वारा प्रदान किया गया? -- पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा को कलिंग रत्न पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया, जिसे सरला साहित्य संसद, कटक ने प्रदान किया
 वित्तीय समावेशन में फिनटेक की भूमिका को रेखांकित करते हुए ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 का उद्घाटन किसने और कहाँ किया? -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 सितंबर, 2026 को मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 का उद्घाटन किया

दैनिक समसामयिकी

पुराने करंट अफेयर्स देखने के लिए, कृपया नीचे तिथि चुनें