सामयिक - 14 September 2026
18वां BRICS शिखर सम्मेलन 50 से अधिक परिणामों के साथ संपन्न
13 सितंबर, 2026 को नई दिल्ली में 18वां BRICS शिखर सम्मेलन संपन्न हुआ, जिसमें विभिन्न विषयगत क्षेत्रों में 50 से अधिक परिणाम हासिल किए गए।
मुख्य बिंदु
- संयुक्त राष्ट्र सुधार: BRICS ने संयुक्त राष्ट्र में सुधार के समर्थन की अपनी निरंतर स्थिति दोहराई।
- व्यावसायिक सहभागिता: BRICS बिजनेस काउंसिल और महिला व्यवसाय गठबंधन की रिपोर्टें नेताओं के समक्ष प्रस्तुत की गईं।
- महिला उद्यमिता: महिला व्यवसाय गठबंधन ने BRICS सहयोग में महिला उद्यमियों की भागीदारी को मजबूत किया।
- जन-केंद्रित BRICS: भारत ने BRICS को नागरिकों, विशेषकर युवाओं, के और करीब लाने पर जोर दिया।
- महिला कार्य समूह: भारत ने एक समर्पित BRICS महिला कार्य समूह के माध्यम से महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा दिया।
- सांस्कृतिक कूटनीति: भारत ने अपनी अध्यक्षता के दौरान सांस्कृतिक आदान-प्रदान और भारतीय सांस्कृतिक विरासत के प्रदर्शन को बढ़ावा दिया।
- नागरिक समाज: शिक्षाविदों और थिंक टैंकों ने BRICS की भविष्य दिशा पर विचार प्रस्तुत किए।
- सदस्य समर्थन: भारत की प्राथमिकताओं को BRICS सदस्यों और साझेदार देशों का व्यापक समर्थन मिला।
- अध्यक्षता हस्तांतरण: वर्ष 2027 में चीन BRICS की अध्यक्षता संभालेगा।
सामयिक खबरें पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण
दुर्लभ मछली प्रजाति ‘स्किज़ोपाइगोप्सिस वाडेली’
सितंबर 2026 में वैज्ञानिकों ने दुर्लभ मछली प्रजाति ‘स्किज़ोपाइगोप्सिस वाडेली’ (Schizopygopsis waddellii) को पहली बार अरुणाचल प्रदेश के तवांग की एक प्राकृतिक झील से दर्ज किया।
मुख्य बिंदु
- खोज स्थल: यह मछली समुद्र तल से लगभग 12,800 फीट की ऊँचाई पर मिली।
- अनुसंधान संस्था: खोज ICAR-केंद्रीय शीतजल मत्स्य अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों द्वारा की गई।
- सहभागिता: अनुसंधान में अरुणाचल प्रदेश मत्स्य विभाग और शार-त्सो समिति भी शामिल थे।
- पूर्व वितरण: यह प्रजाति पहले तिब्बती और चीन पठार क्षेत्र से दर्ज की गई थी।
- महत्त्व: खोज से इस दुर्लभ हिमालयी मछली के ज्ञात भौगोलिक वितरण क्षेत्र का विस्तार हुआ है।
- जैव विविधता: यह भारत की उच्च हिमालयी मीठे पानी की जैव विविधता के महत्व को रेखांकित करती है।
सामयिक खबरें पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण
असम में बार-बार आने वाले बाढ़ का मुख्य कारण क्या है?
असम में बार-बार आने वाला बाढ़ नदी की प्राकृतिक गतिशीलता, अत्यधिक वर्षा और मानवीय कारणों का मिला-जुला परिणाम है।
मुख्य कारण
- विशाल नदी तंत्र: असम में 120 से अधिक नदियाँ हैं, जो अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, भूटान और चीन से निकलती हैं। इससे मानसून में भारी जल प्रवाह होता है।
- ब्रह्मपुत्र की गतिशील प्रकृति: उच्च तलछट भार और मार्ग परिवर्तन से बाढ़ व तट कटाव बढ़ता है, जिससे भूमि और बस्तियों का नुकसान होता है।
- पुरानी बाढ़-नियंत्रण अवसंरचना: कई तटबंध पुराने हैं और ब्रह्मपुत्र की जटिल जल प्रणाली को ध्यान में रखकर नहीं बनाये गयेहैं।
- अपर्याप्त जल निकासी: खराब निकासी से जलभराव लंबे समय तक रहता है।
- अतिक्रमण और अव्यवस्थित शहरीकरण: आर्द्रभूमी व नदी से सटे मैदानी क्षेत्रों पर अतिक्रमण से प्राकृतिक जल-संग्रह क्षमता कम हो गई है।
इस प्रकार असम का बाढ़ संकट जलविज्ञानीय संवेदनशीलता (Hydrological Sensitivity)और मानवीय गतिविधियों का परिणाम है। इसके समाधान हेतु एकीकृत नदी बेसिन-प्रणाली और पारिस्थितिकी तंत्र-आधारित बाढ़ प्रबंधन की आवश्यकता है।
| महिला एशिया कप 2026 का खिताब किस टीम ने जीता और फाइनल में किसे हराया? -- भारत ने श्रीलंका को 72 रन से हराकर महिला एशिया कप 2026 का खिताब जीता |
| यूएस ओपन 2026 का पुरुष एकल खिताब हाल ही में किसने जीता और फाइनल में किसे हराया? -- जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने अमेरिका के बेन शेल्टन को हराकर US ओपन 2026 पुरुष एकल खिताब जीता |
| 18वें BRICS शिखर सम्मेलन 2026 के बाद वर्ष 2027 की BRICS अध्यक्षता कौन-सा देश संभालेगा? -- वर्ष 2027 में चीन BRICS की अध्यक्षता संभालेगा |
| हाल ही में आयोजित क्वाड इंडो-पैसिफिक लॉजिस्टिक्स नेटवर्क पर टेबलटॉप अभ्यास का मुख्य उद्देश्य क्या था? -- इसका उद्देश्य प्राकृतिक आपदाओं और मानवीय सहायता के लिए क्षेत्रीय लॉजिस्टिक्स सहयोग तथा अंतर-संचालनीयता को मजबूत करना था |
| तीरंदाजी विश्व कप फाइनल में पुरुष रिकर्व खिताब जीतने वाले पहले भारतीय कौन बने? -- धीरज बोम्मदेवरा तीरंदाजी विश्व कप फाइनल में पुरुष रिकर्व खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बने |
दैनिक समसामयिकी
पुराने करंट अफेयर्स देखने के लिए, कृपया नीचे तिथि चुनें


