सामयिक - 11 September 2026

सामयिक खबरें सूचकांक एवं रिपोर्ट

असंगठित गैर-कृषि क्षेत्र के जिला-स्तरीय आंकड़े जारी


10 सितंबर, 2026 को राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) ने पहली बार भारत के ‘असंगठित गैर-कृषि क्षेत्र’ (Unincorporated Non-Agricultural Sector) के जिला-स्तरीय अनुमान जारी किए।

मुख्य बिंदु

  • डेटा स्रोत: अनुमान असंगठित क्षेत्र उद्यमों के वार्षिक सर्वेक्षण 2025 पर आधारित हैं।
  • जिला कवरेज: नमूना ढांचे में शामिल 770 जिलों में से 757 जिलों को कवर किया गया है।
  • क्षेत्रीय कवरेज: सर्वेक्षण में विनिर्माण, व्यापार और अन्य सेवा क्षेत्रों को शामिल किया गया है।
  • प्रमुख संकेतक: प्रतिष्ठानों, श्रमिकों, स्वामित्व, महिलाओं की भागीदारी, पंजीकरण और उत्पादकता से संबंधित अनुमान दिए गए हैं।
  • GVA उत्पादकता: रिपोर्ट में प्रति प्रतिष्ठान और प्रति श्रमिक सकल मूल्य वर्धन (GVA) का जिला-स्तरीय आकलन किया गया है।
  • उत्पादकता में अंतर: 280 जिलों में प्रति श्रमिक GVA राष्ट्रीय औसत से अधिक दर्ज किया गया।
  • राष्ट्रीय औसत: अखिल भारतीय स्तर पर प्रति श्रमिक GVA लगभग ₹1,56,539 अनुमानित है।
  • महिला भागीदारी: 237 जिलों में कुल कार्यबल में महिलाओं की हिस्सेदारी कम-से-कम एक-तिहाई है।
  • महिला कार्यबल: 25 जिलों में कुल कार्यबल में महिलाओं की हिस्सेदारी 50% से अधिक है।
  • महिला स्वामित्व: मिजोरम के प्रत्येक जिले में कम-से-कम 50% स्वामित्व वाले एकल प्रतिष्ठान महिलाओं के स्वामित्व में हैं।

सामयिक खबरें राष्ट्रीय

ई-कॉमर्स के लिए उपभोक्ता संरक्षण नियमों में संशोधन


10 सितंबर, 2026 को भारत सरकार के उपभोक्ता मामले विभाग ने उपभोक्ता संरक्षण (ई-कॉमर्स) नियम, 2020 में संशोधन करते हुए उपभोक्ता संरक्षण (ई-कॉमर्स) (संशोधन) नियम, 2026 अधिसूचित किए। इसका उद्देश्य उपभोक्ता संरक्षण को मजबूत करते हुए ई-कॉमर्स क्षेत्र के लिए पारदर्शी और संतुलित नियामक ढांचा विकसित करना है।

मुख्य बिंदु

  • मूल्य पारदर्शिता: छूट घोषित करते समय प्लेटफॉर्म को घटी हुई कीमत और पूर्व कीमत, दोनों प्रदर्शित करनी होंगी।
  • पूर्व कीमत: इससे आशय पिछले30 दिनों में दी गई न्यूनतम कीमत से है।
  • सर्च परिणाम: ई-कॉमर्स संस्थाएं उपभोक्ताओं को गुमराह करने के लिए सर्च परिणामों में हेरफेर नहीं कर सकेंगी।
  • प्रायोजित सूची: प्रायोजित उत्पाद सूचियों के संबंध में पारदर्शिता संबंधी आवश्यकताओं को सख्त किया गया है।
  • डार्क पैटर्न: भ्रामक डिजिटल इंटरफेस प्रथाओं के विरुद्ध सुरक्षा उपायों को मजबूत किया गया है।
  • आयातित वस्तुएँ: प्लेटफॉर्म को आयातक का विवरण और मूल देश (Country of Origin) बताना होगा।
  • शिकायत निवारण: ई-कॉमर्स संस्थाओं कोराष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन की कन्वर्जेंस प्रक्रिया से जुड़ना होगा।
  • शिकायत की प्रति: शिकायत अधिकारी को शिकायतकर्ता को दर्ज शिकायत की एक प्रति उपलब्ध करानी होगी।
  • प्रभावी तिथि: संशोधित नियम1 जनवरी, 2027 से लागू होंगे।
  • उद्देश्य: संशोधनों का लक्ष्य डिजिटल बाजारों में जवाबदेही और पारदर्शिता बढ़ाना है।

सामयिक खबरें राष्ट्रीय

DILRMP 3.0 के परिचालन दिशा-निर्देश जारी


10 सितंबर, 2026 को केंद्र सरकार ने नई दिल्ली में ‘डिजिटल इंडिया भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम' (DILRMP) 3.0, 2026-2031’ के परिचालन दिशा-निर्देश जारी किए।

मुख्य बिंदु

  • क्रियान्वयन मंत्रालय: इसका क्रियान्वयन ग्रामीण विकास मंत्रालय के अधीन भूमि संसाधन विभागद्वारा किया जाएगा।
  • मुख्य उद्देश्य: DILRMP 3.0 का उद्देश्य भूमि अभिलेख प्रणालियों का एकीकरण कर नागरिकों के जीवन को अधिक सुगम बनाना है।
  • प्रणाली एकीकरण: कार्यक्रम अलग-अलग डिजिटलीकरण प्रयासों से आगे बढ़कर एकीकृत भूमि प्रशासन पर जोर देता है।
  • स्थानिक सटीकता: सटीक स्थानिक डेटा औरजियो-रेफरेंस्ड भूमि मानचित्रों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
  • अंतर-संचालनीयता: भूमि डेटाबेस विभिन्न विभागों के बीच निर्बाध सूचना आदान-प्रदान को संभव बनाएंगे।
  • डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना: कार्यक्रम भूमि प्रशासन के लिए एकीकृत डिजिटल अवसंरचना स्थापित करने का प्रयास करेगा।
  • संस्थागत ऋण: सटीक भूमि अभिलेख संस्थागत ऋण तक आसान पहुंच में सहायक हो सकते हैं।
  • नागरिक सेवाएँ: एकीकृत रिकॉर्ड से सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने की आवश्यकता कम हो सकती है।
  • क्रियान्वयन क्षेत्र: कार्यक्रम सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में लागू होगा।
  • वित्तपोषण: DILRMP 3.0 को 100% केंद्रीय वित्तपोषणप्राप्त होगा।

सामयिक खबरें विज्ञान प्रौद्योगिकी

ISRO द्वारा CE20 क्रायोजेनिक इंजन का उन्नत थ्रस्ट पर परीक्षण


9 सितंबर, 2026 को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने CE20 क्रायोजेनिक इंजन का 220 kN के उन्नत थ्रस्ट पर फ्लाइट एक्सेप्टेंस हॉट टेस्ट सफलतापूर्वक किया। यह परीक्षण LVM3 प्रक्षेपण यान की पेलोड क्षमता बढ़ाने और गगनयान कार्यक्रम को समर्थन देने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

मुख्य बिंदु

  • परीक्षण स्थल: परीक्षण तमिलनाडु के महेंद्रगिरि स्थित ISRO प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स में किया गया।
  • LVM3 क्षमता: परीक्षण उन्नतC32 ऊपरी चरणके विकास में सहायक है, जिससे LVM3 की पेलोड क्षमता बढ़ाई जा सकेगी।
  • CE20 इंजन: यह LVM3 के ऊपरी क्रायोजेनिक चरण को शक्ति प्रदान करता है।
  • गगनयान: परीक्षण गगनयान मिशनों के लिए नियोजित C32 चरणों को भी समर्थन देता है।
  • परीक्षण चुनौती: CE20 के उच्च क्षेत्रफल-अनुपात वाले नोजल के कारण समुद्र-स्तर पर इसका परीक्षण तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण है।
  • फ्लो सेपरेशन: नोजल निकास पर कम दाब के कारण फ्लो सेपरेशन, कंपन और तापीय तनाव उत्पन्न हो सकते हैं।

सामयिक सामान्य ज्ञान

 27वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता 2025-26 किस विद्यालय ने जीती?  -- मणिपुर के जवाहर नवोदय विद्यालय, उखरूल-1 ने 27वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता 2025-26 जीती
 हाल ही में राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार 2026 से किसे सम्मानित किया गया? -- अभिनेत्री रानी मुखर्जी को सिनेमा में उनके योगदान के लिए राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार से सम्मानित किया गया
 10 सितंबर, 2026 को मनाए गए विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस 2026 की थीम और आह्वान क्या थी? -- इस दिवस की थीम थी “आत्महत्या के बारे में धारणा बदलना” और इसका आह्वान था “बातचीत की शुरुआत करें”
 राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) द्वारा जारी असंगठित गैर-कृषि क्षेत्र के जिला-स्तरीय आंकड़ों के अनुसार अखिल भारतीय प्रति श्रमिक सकल मूल्य वर्धन (GVA) कितना है?  -- अखिल भारतीय स्तर पर प्रति श्रमिक GVA लगभग ₹1,56,539 अनुमानित किया गया है
 हाल ही में अधिसूचित उपभोक्ता संरक्षण (ई-कॉमर्स) (संशोधन) नियम, 2026 के तहत ‘पूर्व कीमत’ से क्या आशय है? -- ‘पूर्व कीमत’ से आशय किसी उत्पाद की पिछले 30 दिनों में दी गई न्यूनतम कीमत से है
 डिजिटल इंडिया भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम (DILRMP) 3.0 का मुख्य उद्देश्य क्या है और इसका क्रियान्वयन किस विभाग द्वारा किया जाएगा? -- इसका उद्देश्य भूमि अभिलेख प्रणालियों का एकीकरण कर भूमि प्रशासन को अधिक सुगम बनाना है और इसे भूमि संसाधन विभाग द्वारा लागू किया जाएगा
 इसरो द्वारा CE20 क्रायोजेनिक इंजन का 220 kN के उन्नत थ्रस्ट पर फ्लाइट एक्सेप्टेंस हॉट टेस्ट किस उद्देश्य से किया गया? -- यह परीक्षण LVM3 की पेलोड क्षमता बढ़ाने तथा गगनयान मिशनों के लिए उन्नत C32 ऊपरी चरण को समर्थन देने के लिए किया गया
 कर्नाटक के देवनहल्ली में स्थापित MSME प्रौद्योगिकी केंद्र का प्रमुख फोकस किस क्षेत्र पर है? -- इस प्रौद्योगिकी केंद्र का प्रमुख फोकस इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन एवं विनिर्माण (ESDM) पर है

दैनिक समसामयिकी

पुराने करंट अफेयर्स देखने के लिए, कृपया नीचे तिथि चुनें