सामयिक - 18 May 2026

सामयिक खबरें विज्ञान प्रौद्योगिकी

WHO ने इबोला प्रकोप को स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया


17 मई, 2026 को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य एवं युगांडा में फैल रहे इबोला प्रकोप को बढ़ती मौतों तथा सीमा-पार संक्रमण के जोखिम को देखते हुए सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया।

मुख्य बिंदु

  • वायरस स्ट्रेन: यह प्रकोप इबोला के ‘बुंडिबुग्यो’ (Bundibugyo) वायरस स्ट्रेन के कारण फैला है।
  • WHO का आकलन: WHO ने कहा कि यह अभी वैश्विक महामारी आपातकाल नहीं है, किंतु क्षेत्रीय स्तर पर गंभीर स्वास्थ्य जोखिम उत्पन्न करता है।
  • स्वीकृत वैक्सीन का अभाव: इबोला-जाइरे स्ट्रेन के विपरीत, बुंडिबुग्यो स्ट्रेन के लिए अभी तक कोई स्वीकृत वैक्सीन अथवा विशिष्ट उपचार उपलब्ध नहीं है।
  • आपातकालीन उपाय: WHO ने संक्रमित मरीजों को पृथक रखने, संपर्क अनुरेखण, सीमापार स्क्रीनिंग तथा संक्रमित व्यक्तियों की यात्रा पर प्रतिबंध लगाने की सलाह दी।
  • इबोला: इबोला एक गंभीर विषाणुजनित रोग है, जो संक्रमित शारीरिक द्रवों, दूषित वस्तुओं अथवा संक्रमित मृत व्यक्तियों के प्रत्यक्ष संपर्क से फैलता है।

सामयिक खबरें अंतर्राष्ट्रीय

भारत-नीदरलैंड संबंध, रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक उन्नत


16-17 मई, 2026 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब जेटन के आमंत्रण पर नीदरलैंड की आधिकारिक यात्रा की। इस दौरान दोनों देशों ने विभिन्न प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग सुदृढ़ करने हेतु द्विपक्षीय संबंधों को ‘रणनीतिक साझेदारी’ (Strategic Partnership) के स्तर तक उन्नत करने पर सहमति व्यक्त की।

मुख्य बिंदु

  • रणनीतिक साझेदारी: दोनों देशों ने व्यापार, रक्षा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता [Artificial Intelligence (AI)], सेमीकंडक्टर, नवीकरणीय ऊर्जा, जल प्रबंधन एवं शिक्षा जैसे क्षेत्रों को शामिल करते हुए ‘रणनीतिक साझेदारी रोडमैप’ अपनाया।
  • संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद सुधार: नीदरलैंड ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के पुनर्गठित ढांचे में भारत की स्थायी सदस्यता का समर्थन किया।
  • हिंद-प्रशांत सहयोग: नीदरलैंड 'इंडो-पैसिफिक ओशन्स इनिशिएटिव' (IPOI) में शामिल हो गया है और वह 'क्षमता निर्माण' (Capacity Building) स्तंभ का सह-नेतृत्व करेगा।
  • सेमीकंडक्टर सहयोग: दोनों देशों ने ASML, NXP सेमीकंडक्टर्स एवं टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स की भागीदारी के साथ सेमीकंडक्टर एवं उभरती प्रौद्योगिकियों पर समझौतों पर हस्ताक्षर किए।
  • हरित ऊर्जा साझेदारी: भारत एवं नीदरलैंड ने हरित हाइड्रोजन सहयोग एवं हरित नौवहन पहलों पर एक संयुक्त रोडमैप लॉन्च किया।
  • रक्षा एवं सुरक्षा: समुद्री सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, आतंकवाद-रोधी सहयोग तथा रक्षा उद्योग साझेदारी के क्षेत्रों में सहयोग विस्तार पर सहमति बनी।
  • जल एवं कृषि सहयोग: साझेदारी के अंतर्गत नदी प्रबंधन, जलवायु-प्रत्यास्थ जल प्रणालियां, डेयरी, बागवानी एवं खाद्य प्रसंस्करण जैसे क्षेत्रों में सहयोग शामिल है।

सामयिक खबरें अंतर्राष्ट्रीय

भारत-स्वीडन संबंध, रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक उन्नत


17 मई, 2026 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की स्वीडन यात्रा के दौरान भारत एवं स्वीडन ने व्यापार, प्रौद्योगिकी, सुरक्षा, नवाचार तथा सतत विकास के क्षेत्रों में सहयोग सुदृढ़ करने हेतु द्विपक्षीय संबंधों को ‘रणनीतिक साझेदारी’ (Strategic Partnership) के स्तर तक उन्नत करने पर सहमति व्यक्त की।

मुख्य बिंदु

  • संयुक्त कार्ययोजना: भारत एवं स्वीडन ने राजनीतिक, आर्थिक, प्रौद्योगिकीय एवं सांस्कृतिक क्षेत्रों में सहयोग विस्तार हेतु ‘भारत-स्वीडन संयुक्त कार्ययोजना 2026-2030’ को अपनाया।
  • चार प्रमुख स्तंभ: यह साझेदारी सुरक्षा संवाद, आर्थिक सहयोग, उभरती प्रौद्योगिकियों तथा सततता एवं प्रत्यास्थता पर केंद्रित रहेगी।
  • प्रौद्योगिकी सहयोग: दोनों देशों ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता [Artificial Intelligence (AI)], डिजिटलाइजेशन, स्वच्छ प्रौद्योगिकियों, उन्नत विनिर्माण एवं सतत गतिशीलता के क्षेत्रों में सहयोग गहन करने पर सहमति व्यक्त की।
  • रक्षा एवं सुरक्षा: वार्ताओं में रक्षा सहयोग, प्रत्यास्थ आपूर्ति शृंखलाओं तथा वैश्विक शांति एवं स्थिरता से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
  • संयुक्त राष्ट्र सुधार: भारत एवं स्वीडन ने संयुक्त राष्ट्र तथा अन्य बहुपक्षीय संस्थाओं में सुधार की आवश्यकता पर बल दिया।

सामयिक सामान्य ज्ञान

 हाल ही में किसने केरल के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की? -- वी.डी. सतीशन
 16-17 मई, 2026 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारत और नीदरलैंड ने कितने समझौतों एवं समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए? -- 17
 हाल ही में भारत एवं स्वीडन ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को किस स्तर तक उन्नत करने पर सहमति व्यक्त की? -- रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक
 हाल ही में यूक्रेन की एलिना स्वितोलिना ने इटैलियन ओपन 2026 के फाइनल में किसे पराजित कर महिला एकल खिताब अपने नाम किया? -- कोको गॉफ को
 हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को किस देश द्वारा अपने प्रतिष्ठित सम्मान ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार कमांडर ग्रैंड क्रॉस’ से सम्मानित किया गया? -- स्वीडन

दैनिक समसामयिकी

पुराने करंट अफेयर्स देखने के लिए, कृपया नीचे तिथि चुनें