सामयिक
संक्षिप्त खबरें :
2023 की विश्व के महानतम स्थानों की सूची में 2 भारतीय स्थान
टाइम्स पत्रिका ने 2023 की विश्व के महानतम स्थानों की सूची में 2 भारतीय स्थानों में मयूरभंज और लद्दाख को शामिल किया गया है। लद्दाख को सूची में 31वें और मयूरभंज को 32 वें स्थान पर रखा गया है।
तमिल लेखक शिवशंकरी होंगे ‘सरस्वती सम्मान 2022’ से सम्मानित
तमिल लेखक शिवशंकरी को उनके 2019 के संस्मरण ‘सूर्य वामसम' के लिए सरस्वती सम्मान 2022 से सम्मानित किया जाएगा। केके बिड़ला फाउंडेशन ने इसकी घोषणा की है।
ब्रिटिश कंसल्टेंसी ‘स्काईट्रैक्स’ द्वारा विश्व के सर्वश्रेष्ठ एयरपोर्ट की सूची जारी
16 मार्च 2023 को ब्रिटिश कंसल्टेंसी ‘स्काईट्रैक्स’ ने विश्व के 100 सर्वश्रेष्ठ एयरपोर्ट की सूची जारी की है। 2023 की इस सूची में सिंगापुर के चांगी एयरपोर्ट को पहला स्थान दिया गया है।
16 मार्च: राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस 2023
मानव स्वास्थ्य में टीकों के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए देश भर में प्रति वर्ष 16 मार्च को राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस मनाया जाता है।
दीपक मोहंती पीएफआरडीए के अध्यक्ष नियुक्त
14 मार्च, 2023 को दीपक मोहंती को पेंशन कोष नियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने सुप्रतिम बंद्योपाध्याय का स्थान लिया।
भारत विश्व का सबसे बड़ा हथियार आयातक - SIPRI रिपोर्ट 2023
स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की 2023 की रिपोर्ट के अनुसार भारत वर्ष 2018 से 2022 के बीच विश्व का सबसे बड़ा हथियार आयातक रहा।
15 मार्च- विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस
उपभोक्ता कार्य विभाग द्वारा 15 मार्च 2023 को विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाया गया। प्रति वर्ष 15 मार्च को उपभोक्ता संरक्षण को बढ़ावा देने और उपभोक्ता अधिकारों के वैश्विक ज्ञान को बढ़ाने के लक्ष्य के साथ अंतर्राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाया जाता है।
श्रेया घोडावत 'SHE चेंजेस क्लाइमेट' का भारत राजदूत नियुक्त
जलवायु उद्यमी श्रेया घोडावत को 13 मार्च, 2023 को ‘शी चेंजेस क्लाइमेट’ (SHE Changes Climate) के लिए भारत का राजदूत नियुक्त किया गया है।
साझा बौद्ध विरासत पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन
संस्कृति मंत्रालय द्वारा साझा बौद्ध विरासत पर एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन 14 मार्च 2023 को नई दिल्ली में आयोजित किया गया।
वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रताप वैदिक का निधन
वरिष्ठ पत्रकार और अंतरराष्ट्रीय मामलों के विशेषज्ञ वेद प्रताप वैदिक का 14 मार्च 2023 को निधन हो गया। वे 78 वर्ष के थे।