‘मनोदर्पण’ पहल

  • 23 Jul 2020

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंकने 21 जुलाई, 2020 को नई दिल्ली में छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य और तंदुरूस्ती के लिए मनो-सामाजिक सहायता प्रदान करने हेतु मानव संसाधन विकास मंत्रालय की मनोदर्पणपहल शुरू की।

महत्वपूर्ण तथ्य: उन्होंनेमनोदर्पणपहल के हिस्से के रूप में एक राष्ट्रीय टोल-फ्री हेल्पलाइन (8448440632), मानव संसाधन विकास मंत्रालय के पोर्टल पर मनोदर्पणका एक विशेष वेब पेज और मनोदर्पणपर एक पुस्तिका का भी उद्घाटन किया।

  • यह पहल छात्रों, शिक्षकों और परिवारों को कठिन परिस्थिति में शक्ति, सुझाव और सहायता प्रदान करेगी।

  • इस पहल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्म-निर्भर भारत अभियान के तहत शुरू किया गया है।

  • शिक्षा क्षेत्र के लिए उत्पादकता, कुशल सुधारों और पहलों को बढ़ाने के लिए मानव पूंजी को मजबूत बनाने की कोशिश के रूप में इस अभियान में मनोदर्पण पहल को शामिल किया गया है।