अंतरराष्ट्रीय रेल संघ

  • 23 Jul 2020

रेलवे सुरक्षा बल के महानिदेशक अरुण कुमार को जुलाई 2020 से जुलाई 2022 तक अंतरराष्ट्रीय रेल संघ के सुरक्षा मंच का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उसके बाद, वे जुलाई 2022 से लेकर जुलाई 2024 तक सुरक्षा मंच के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करेंगे। भारतीय रेलवे इस सुरक्षा मंच का सक्रिय सदस्य है।

उद्देश्य: गतिशीलता और सतत विकास की वर्तमान और भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के साथ विश्व स्तर पर रेल परिवहन को बढ़ावा देना।

  • यह दुनिया भर में रेलवे क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वालों और रेल परिवहन को बढ़ावा देने वालों का पेशेवर संघ है। इसकी स्थापना 1922 में की गई थी। इसका मुख्यालय पेरिस में स्थित है।
  • अंतरराष्ट्रीय रेल संघ की गतिविधियां दुनिया भर में रेलवे समुदाय के हित में विकसित किए जाने वाले 5 प्रमुख क्षेत्रों पर्यावरण, बचाव और सुरक्षा, सिग्नलिंग, मालभाड़ा / फ्रेट कॉरिडोर तथा मानकीकरण पर केन्द्रित हैं।