डब्ल्यूटीओ ने दिया तुर्कमेनिस्तान को पर्यवेक्षक का दर्जा

  • 24 Jul 2020

विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) जनरल काउंसिल द्वारा 22 जुलाई, 2020 को तुर्कमेनिस्तान को पर्यवेक्षक (Observer) का दर्जा दिया गया है।

  • तुर्कमेनिस्तान डब्ल्यूटीओ के साथ औपचारिक संबंध स्थापित करने वाला अंतिम पूर्व सोवियत गणराज्य बन गया है।
  • इसके पड़ोसी मध्य एशियाई देश - कजाकिस्तान, किर्गिज गणराज्य, ताजिकिस्तान और अफगानिस्तान विश्व व्यापार संगठन के सदस्य देश हैं, जबकि उज्बेकिस्तान 1994 के बाद से विश्व व्यापार संगठन में सदस्यता के लिए बातचीत कर रहा है।