लक्षद्वीप के प्रशासक दिनेश्वर शर्मा का निधन

  • 07 Dec 2020

लक्षद्वीप के प्रशासक और पूर्व आसूचना ब्यूरो (Intelligence Bureau-IB) प्रमुख दिनेश्वर शर्मा का 4 दिसंबर, 2020 को चेन्नई में निधन हो गया। वे 66 वर्ष के थे।

  • बिहार से ताल्लुक रखने वाले शर्मा 1979 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी थे। वे 2014 से 2016 तक आईबी निदेशक रहे।
  • 2016 में उनकी सेवानिवृत्ति के बाद, सरकार ने उन्हें अक्टूबर 2017 में जम्मू और कश्मीर के लिए केंद्र के वार्ताकार के रूप में नियुक्त किया था।