भारतीय नौसेना और रूसी नौसेना का ‘पासेज अभ्यास’

  • 07 Dec 2020

4 से 5 दिसंबर, 2020 के बीच भारतीय नौसेना ने रूसी फेडरेशन नेवी के साथ पूर्वी हिंद महासागर क्षेत्र) में ‘पासेज अभ्यास- पासेक्स’ (PASSEX) में हिस्सा लिया।

उद्देश्य: दोनों मित्र देशों की नौसेनाओं के बीच पारस्परिकता बढ़ाना, तालमेल को बेहतर करना और बेहतरीन कार्य-प्रणाली को अपनाना।

  • इस अभ्यास में पनडुब्बी-रोधी और सतह के उन्नत युद्ध अभ्यास, हथियारों से फायरिंग, नाविक कला का अभ्यास और हेलिकॉप्टर संचालन शामिल था।
  • पासेक्स का आयोजन नियमित रूप से भारतीय नौसेना द्वारा अपने मित्र देशों की नौसेनाओं के साथ किया जाता है, जिसमें वह एक-दूसरे के बंदरगाहों पर जाते हैं या समुद्र में किसी निश्चित स्थान पर मिलते हैं।