सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती

  • 23 Dec 2020

( 21 December, 2020, , www.pib.gov.in )


21 दिसंबर, 2020 को सरकार ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के स्मरणोत्सव के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन करने का निर्णय लिया है।

महत्वपूर्ण तथ्य: यह उच्च स्तरीय समिति 23 जनवरी, 2021 से शुरू होने वाले एक साल के स्मरणोत्सव श्रद्धांजलि वर्ष के लिए गतिविधियों की देखरेख करेगी।

  • उच्च स्तरीय समिति की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। समिति के सदस्यों में विशेषज्ञ, इतिहासकार, लेखक, नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परिवार के सदस्य और साथ ही आजाद हिंद फौज / इंडियन नेशनल आर्मी (आईएनए) से जुड़े प्रतिष्ठित व्यक्ति शामिल होंगे।

सुभाष चंद्र बोस की अनमोल विरासत: हाल के दिनों में, भारत सरकार ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की अनमोल विरासत को संरक्षित करने की दिशा में कई कदम उठाए हैं।

  • लाल किला, नई दिल्ली में नेताजी पर एक संग्रहालय स्थापित किया गया है, जिसका उद्घाटन 23 जनवरी, 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था।
  • 2015 में, भारत सरकार ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस से संबंधित गोपनीय फाइलों को सार्वजनिक करने और उन्हें जनता के लिए सुलभ बनाने का निर्णय लिया था।
  • 2018 में प्रधानमंत्री ने अंडमान और निकोबार में 3 द्वीपों का नाम बदला। जिसमें ‘रॉस द्वीप’ का नाम बदलकर ‘नेताजी सुभास चंद्र बोस द्वीप’, ‘नील द्वीप’ का नाम बदलकर ‘शहीद द्वीप’ और हैवलॉक द्वीप का नाम बदलकर ‘स्वराज द्वीप’ रखा गया।