जल शक्ति अभियान II: कैच द रेन' जागरूकता अभियान

  • 23 Dec 2020

राष्ट्रीय जल मिशन (एनडब्ल्यूएम), जल शक्ति मंत्रालय ने नेहरू युवा केंद्र संगठन (एनवाईकेएस), युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के सहयोग से 21 दिसंबर, 2020 को 'जल शक्ति अभियान II: कैच द रेन' जागरूकता अभियान की शुरुआत की।

  • नेहरू युवा केंद्र संगठन देश के 623 जिलों में दिसंबर 2020 से मार्च 2021 के मध्य तक 'कैच द रेन' जागरूकता अभियान के इस चरण को चलाएगा।
  • राष्ट्रीय जल मिशन ने एक अभियान ‘कैच द रेन’ शुरू किया है, जिसकी टैग लाइन है- ‘बारिश के पानी का संरक्षण, जहां भी संभव हो, जैसे भी संभव हो’ (catch the rain, where it falls, when it falls)।
  • इसका उद्देश्य सभी स्थितियों के आधार पर जलवायु परिस्थितियों के अनुकूल और मानसून के चार/ पांच महीनों में होने वाली वर्षा के रूप में बारिश के पानी को संग्रहित करने के लिए वर्षा जल संचयन संरचना का निर्माण करना है।