अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय शताब्दी समारोह

  • 23 Dec 2020

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 22 दिसंबर, 2020 को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह को संबोधित किया। उन्होंने एक डाक टिकट भी जारी किया।

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय 1920 में भारतीय विधान परिषद के एक अधिनियम के माध्यम से एक विश्वविद्यालय बना। अधिनियम के तहत मोहम्मडन एंग्लो ओरिएंटल (एमएओ) कॉलेज को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा देकर एक विश्वविद्यालय बनायागया।

  • एमएओ कॉलेज की स्थापना 1877 में सर सैयद अहमद खान ने की थी।
  • इस विश्वविद्यालय का परिसर उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ शहर में स्थित है। इसके तीन अन्य परिसर केन्द्र मलप्पुरम (केरल), मुर्शिदाबाद-जंगीपुर (पश्चिम बंगाल) और किशनगंज (बिहार) में स्थित हैं।