रो-रो, रो-पैक्स तथा नौका सेवाओं हेतु नए मार्ग

  • 23 Dec 2020

( 22 December, 2020, , www.pib.gov.in )


दिसंबर 2020 में बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय ने रो-रो (RO-RO), रो-पैक्स (RO-PAX) तथा नौका सेवाओं के लिए नए मार्गों को चिन्हित किया है।

उद्देश्य: पर्यटकों की आवाजाही और कार्गो परिवहन में लाभकारी पूरक परिवहन प्रणाली बनाना; पर्यटन उद्योग को गति प्रदान करना; तटीय क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों का सृजन करना; लागत और समय में बचत तथा सड़क और रेल नेटवर्क की भीड़ में कमी।

महत्वपूर्ण तथ्य: मंत्रालय ‘सागरमाला कार्यक्रम’ के अंतर्गत भारत के लगभग 7,500 किमी. लंबे तटों और जहाज संचालन योग्य जलमार्गों का दोहन कर बंदरगाह से जुड़े विकास को प्रोत्साहित कर रहा है।

  • मंत्रालय ने हजीरा, ओखा, सोमनाथ मंदिर, दीव, पीपावाव, दाहेज, मुंबई/जेएनपीटी, जामनगर, कोच्चि, घोघा, गोवा, मुंद्रा तथा मांडवी की पहचान घरेलू स्थानों के रूप में की है।
  • छातोग्राम (बांग्लादेश), सेशेल्स (पूर्व अफ्रीका) मेडागास्कर (पूर्व अफ्रीका) और जाफना (श्रीलंका) को जोड़ने वाले चार अंतरराष्ट्रीय स्थानों की पहचान की हैं, ताकि अंतर्देशीय जलमार्गों के जरिए नौका सेवाओं की शुरुआत की जा सके।
  • मंत्रालय सागरमाला डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड (एसडीसीएल) के माध्यम से देश में विभिन्न मार्गों पर रो-रो, रो-पैक्स तथा नौका सेवाओं के संचालन में कंपनियों को सहायता देगा।