अंतरराष्ट्रीय प्रवासन 2020 हाइलाइट्स

  • 04 Feb 2021

15 जनवरी, 2021 को जारी संयुक्त राष्ट्र की ‘अंतरराष्ट्रीय प्रवासन 2020 हाइलाइट्स’ (International Migration 2020 Highlights) के अनुसार कोरोना वायरस महामारी के कारण 2020 के मध्य तक प्रवासियों के स्टॉक की संख्या में लगभग दो मिलियन वृद्धि धीमी हुई है।

महत्वपूर्ण तथ्य: 2020 में लगभग 281 मिलियन लोग अपने मूल देश से बाहर रह रहे थे।

  • रिपोर्ट के अनुसार पंजीकृत प्रवासियों में से दो-तिहाई केवल 20 देशों में रह रहे थे। 2020 में 51 मिलियन अंतरराष्ट्रीय प्रवासियों के गंतव्य के साथ संयुक्त राज्य अमेरिका सूची में सबसे ऊपर था। इसके बाद जर्मनी में 16 मिलियन, सऊदी अरब में 13 मिलियन, रूस में 12 मिलियन और ब्रिटेन में 9 मिलियन प्रवासी थे।
  • वर्ष 2020 में किसी एक देश के प्रवासियों (Diasporas) के मामले में भारत शीर्ष पर रहा। भारत के 18 मिलियन लोग अन्य देशों में निवासरत हैं। इसके प्रश्चात मेक्सिको और रूस प्रत्येक से 11 मिलियन‚ चीन से 10 मिलियन तथा सीरिया से 8 मिलियन प्रवासियों की संख्या है।
  • 2020 में, यूरोप में सबसे ज्यादा 87 मिलियन प्रवासियों की संख्या थी। अंतर-क्षेत्रीय प्रवासन का सबसे बड़ा हिस्सा यूरोप से था, जहां यूरोप में जन्में 70% प्रवासी अन्य यूरोपीय देश में रहते हैं।
  • सभी अंतरराष्ट्रीय प्रवासियों में लगभग 12% शरणार्थी हैं, जिनमें कम और मध्यम आय वाले देशों में विश्व के शरणार्थियों के लगभग 80% निवासरत हैं।