नाल्को का 41वां स्थापना दिवस

  • 04 Feb 2021

  • 7 जनवरी, 2021 को ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में कंपनी के मुख्यालय में नाल्को का 41वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया।
  • केंद्रीय कोयला तथा खान मंत्रालय के अनुसार नाल्को वित्त वर्ष 2027-28 तक कंपनी के विस्तार और विविधिकरण योजनाओं पर 30,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।
  • नेशनल एलुमिनियम कंपनी लिमिटेड (नाल्को) भारत सरकार के खान मंत्रालय के अंतर्गत सार्वजनिक क्षेत्र की अनुसूची-ए नवरत्न कंपनी है।
  • कंपनी भारत में 32% बॉक्ससाइट, 33% एलुमिना तथा 12% एल्युमिनियम का उत्पादन करती है। इसे विश्व में एलुमिना तथा बॉक्ससाइट का सबसे कम लागत का उत्पादक माना जाता है।