अमेरिका भारत का दूसरा सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता
- 30 Mar 2021
 
मार्च 2021 में रॉयटर्स (Reuters) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार फरवरी 2021 में अमेरिका सऊदी अरब को पीछे छोड़कर भारत का दूसरा सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता देश बन गया है।
महत्वपूर्ण तथ्य: इसका कारण तेल निर्यातक देशों के संगठन तथा उसके सहयोगी (ओपेक प्लस) देशों के द्वारा तेल आपूर्ति में कटौती के बाद भारत द्वारा अमेरिका से सस्ते कच्चे तेल की खरीद को बढ़ावा देना है।
- आपूर्ति में यह बदलाव अमेरिका में कच्चे तेल की मांग कम होने तथा सऊदी अरब द्वारा स्वैच्छिक रूप से 1 मिलियन बैरल प्रतिदिन अतिरिक्त उत्पादन को कम करने के कारण हुआ।
 - ओपेक प्लस की ओर से कम उत्पादन बनाए रखने के समझौते का पालन करते हुए सऊदी अरब द्वारा उत्पादन में कटौती की गई है।
 - विश्व के सबसे बड़े तेल उत्पादक अमेरिका से भारत का आयात फरवरी माह में रिकॉर्ड 48% बढ़कर 545300 बैरल प्रतिदिन हो गया, जो पिछले माह भारत के कुल आयात का 14% है।
 - फरवरी माह में सऊदी अरब से आयात जनवरी माह से 42% घटकर एक दशक के निचले स्तर पर 445200 बैरल प्रतिदिन हो गया है।
 - सऊदी अरब, जो जनवरी 2006 से लगातार भारत के शीर्ष दो आपूर्तिकर्ताओं में से एक रहा है, चौथे स्थान पर आ गया है।
 - पांच महीने के निचले स्तर पर तेल खरीद में 23% गिरावट के बावजूद इराक ने 867500 बैरल प्रतिदिन का निर्यात भारत को किया है। इराक वर्तमान में भारत का शीर्ष तेल आपूर्तिकर्ता देश है।
 
    सामयिक खबरें
                            
                            
सामयिक खबरें
                                                                    
                                                                    
                                                                    
                                                                    
                                                                    
                        
                                                                
                                                                
                                                                 
                                            
                        
                सामयिक खबरें
    राष्ट्रीय
                                        
                                        
                                        
                                            
                                    
                                                                    
                                                                    
                                                                    
                                                                    
                                                                    
                                                            - राजनीति और प्रशासन
 - अवसंरचना
 - आंतरिक सुरक्षा
 - आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
 - कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
 - कार्यकारी और न्यायपालिका
 - कार्यक्रम और योजनाएँ
 - कृषि
 - गरीबी और भूख
 - जैवविविधता संरक्षण
 - पर्यावरण
 - पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
 - पारदर्शिता और जवाबदेही
 - बैंकिंग व वित्त
 - भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
 - भारतीय अर्थव्यवस्था
 - रक्षा और सुरक्षा
 - राजव्यवस्था और शासन
 - राजव्यवस्था और शासन
 - रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
 - विज्ञान और प्रौद्योगिकी
 - शिक्षा
 - सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
 - सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
 - स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे
 




