11वां इंडिया केम-2021

  • 30 Mar 2021

रसायन एवं उर्वरक मंत्री डी.वी सदानंद गौड़ा ने 17 मार्च, 2021 को ‘11वें इंडिया केम-2021’ (11th edition of India Chem-2021) का उद्घाटन किया।

विषय: 'भारत: रसायन और पेट्रोकेमिकल्स के लिए वैश्विक विनिर्माण केंद्र' (India: Global Manufacturing Hub for Chemicals and Petrochemicals)।

उद्देश्य: भारत को एक वैश्विक विनिर्माण केंद्र में परिवर्तित करने हेतु भारतीय रसायन और पेट्रो-केमिकल उद्योग में विशेष रूप से पेट्रोलियम, रासायनिक और पेट्रो-केमिकल निवेश क्षेत्र में निवेश क्षमता को उजागर करना।

  • इंडिया केम एशिया-प्रशांत क्षेत्र में रासायनिक और पेट्रोकेमिकल क्षेत्र के सबसे वृहद आयोजनों में से एक है। फिक्की के सहयोग से रसायन एवं पेट्रो-रसायन विभाग ने 17 से 19 मार्च, 2021 तक नई दिल्ली में 11वें इंडिया केम- 2021 का आयोजन किया।