सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
राष्ट्रीय
- राजनीति और प्रशासन
- अवसंरचना
- आंतरिक सुरक्षा
- आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
- कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
- कार्यकारी और न्यायपालिका
- कार्यक्रम और योजनाएँ
- कृषि
- गरीबी और भूख
- जैवविविधता संरक्षण
- पर्यावरण
- पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
- पारदर्शिता और जवाबदेही
- बैंकिंग व वित्त
- भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- रक्षा और सुरक्षा
- राजव्यवस्था और शासन
- राजव्यवस्था और शासन
- रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- शिक्षा
- सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
- सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
- स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे
क्वाड समूह का पहला शिखर सम्मेलन
- 30 Mar 2021
12 मार्च, 2021 को क्वाड समूह का पहला शिखर सम्मलेन (First Quad Summit) वर्चुअल माध्यम में आयोजित किया गया।
महत्वपूर्ण तथ्य: यह, जापान, भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया देशों का एक चतुष्पक्षीय संगठन है।
- समूह ने मुक्त, खुला, समावेशी, स्वस्थ, लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़े और अंतरराष्ट्रीय नियम-आधारित व्यवस्था वाले हिन्द –प्रशांत क्षेत्र की प्रतिबद्धता की।
- क्वाड समूह के सदस्य देशों द्वारा वैक्सीन की ‘न्यायसंगत’ पहुंच सुनिश्चित करने पर सहमति व्यक्त की गई।
- समूह के नेताओं ने तीन कार्य समूह के गठन पर सहमति जताई- वैक्सीन के सुरक्षित एवं प्रभावी वितरण के लिए एक वैक्सीन विशेषज्ञ कार्य समूह; अंतरराष्ट्रीय मानकों और नवीन तकनीकों पर सहयोग के लिए भविष्य की महत्वपूर्ण एवं उभरती-तकनीकी पर एक कार्य समूह; तथा शमन, अनुकूलन, लचीलापन, तकनीकी, क्षमता निर्माण और जलवायु वित्त पर वैश्विक स्तर पर जलवायु संबंधी कार्रवाई को सुदृढ़ बनाने के लिए एक जलवायु कार्य समूह।
- क्वाड आधिकारिक तौर पर 'चतुष्पक्षीय सुरक्षा संवाद', चार देशों के बीच एक रणनीतिक फोरम है। औपचारिक शुरुआत 2007 में जापान के प्रधान मंत्री शिंजो आबे ने की थी।


