साहित्‍य अकादमी पुरस्कार 2020

  • 30 Mar 2021

12 मार्च, 2021 को साहित्य अकादमी ने 20 भारतीय भाषाओं में वार्षिक साहित्य अकादमी पुरस्कार 2020 की घोषणा की।

  • सात कविता संग्रह, चार उपन्यास, पांच कहानी संग्रह, दो नाटक, एक-एक संस्मरण और महाकाव्य के लिए ये पुरस्कार घोषित किए गए।
  • मलयालम, नेपाली, ओड़िया और राजस्थानी भाषाओं में पुरस्कार बाद में घोषित किये जाएंगे।
  • भारत की राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था साहित्य अकादमी की स्थापना 1954 में की गई थी। हर साल अकादमी द्वारा मान्यता प्राप्त 24 भारतीय भाषाओं में प्रकाशित सबसे उत्कृष्ट पुस्तकों को साहित्य अकादमी पुरस्कार प्रदान किया जाता है।

कविता संग्रहों के लिए पुरस्कृत कवि: अरुंधति सुब्रमण्यम (अंग्रेजी), हरीश मीनाक्षी (गुजराती), अनामिका (हिंदी), आर.एस. भास्कर (कोंकणी), ईरूंगबम देवेन (मणिपुरी), रूपचंद हांसदा (संताली) और निखिलेश्वर (तेलुगु)।

उपन्यास: नंदा खरे (मराठी), डॉ. महेशचंद्र शर्मा गौतम (संस्कृत), इमाइयम (तमिल) और हुसैन-उल-हक (उर्दू)।

कहानी संग्रह: अपूर्व कुमार सैकिया (असमिया), धरणीधर औवारी (बोडो), हृदय कौल भारती (कश्मीरी), कमलकांत झा (मैथिली) और गुरुदेव सिंह रूपाणा (पंजाबी)।

नाटक: ज्ञान सिंह (डोगरी) एवं जेठो लालवानी (सिंधी)।

संस्मरण: एम. वीरप्पा मोइली (कन्नड़)।

महाकाव्य: मणिशंकर मुखोपाध्याय (बांग्ला)।