जस्टिस एन.वी. रमना होंगे भारत के 48वें मुख्य न्यायाधीश

  • 30 Mar 2021

भारत के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश एस.ए. बोबडे ने 48वें मुख्य न्यायाधीश के पद के लिये सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायाधीश एन.वी. रमना के नाम की सिफारिश की है।

  • जस्टिस एन.वी. रमना 24 अप्रैल, 2021 को भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदभार संभालेंगे और वे 26 अगस्त, 2022 तक इस पद पर रहेंगे।
  • उनका जन्म 27 अगस्त, 1957 को अविभाजित आंध्र प्रदेश में कृष्णा जिले के पोन्नवरम ग्राम में कृषक परिवार में हुआ था।
  • जस्टिस एनवी रमना वर्तमान में भारत के सर्वोच्च न्यायालय में सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश हैं। वह पहले दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश और आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्य कर चुके हैं।
  • उन्होंने फरवरी 1983 में एक वकील के रूप में दाखिला लिया था और आपराधिक, सेवा, संवैधानिक और अंतर-राज्यीय नदी कानूनों में विशेषज्ञता प्राप्त की थी।
  • उन्हें 17 फरवरी, 2014 को सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया था। उन्होंने उस संविधान पीठ का नेतृत्व किया था, जिसने दिसंबर 2012 के गैंगरेप और हत्या मामले में दोषियों द्वारा दायर की गई उपचारात्मक याचिकाओं को खारिज कर दिया था।
  • मार्च 2020 में उनकी अध्यक्षता वाली पीठ ने धारा 370 को निरस्त करने को चुनौती देने वाली याचिकाओं को बड़ी पीठ को भेजने के प्रस्तावों को खारिज कर दिया।