वयोवृद्ध उर्दू समीक्षक प्रोफेसर शमीम हनफी का निधन

  • 13 May 2021

  • वयोवृद्ध उर्दू समीक्षक, लेखक और कवि, प्रोफेसर शमीम हनफी का 6 मई, 2021 को नई दिल्ली में निधन हो गया। वे 82 वर्ष के थे।
  • प्रोफेसर हनफी जामिया मिलिया इस्लामिया के साथ प्रोफेसर एमेरिटस के रूप में जुड़े थे।
  • उर्दू साहित्य में आधुनिकतावादी आंदोलन के समर्थक, प्रोफेसर हनफी ने साहित्यिक आलोचना, बच्चों के लिए नाटकों और पुस्तकों पर कई किताबें लिखीं।
  • उन्होंने अबुल कलाम आजाद की पुस्तक 'इंडिया विन्स फ्रीडम' (India Wins Freedom) का भी अनुवाद किया।
  • उन्हें 2015 में भारतीय ज्ञानपीठ द्वारा प्रथम ज्ञानगरिमा मानद अलंकार पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्हें मौलाना अबुल कलाम आजाद पुरस्कार, दिल्ली का उर्दू अकादमी पुरस्कार और गालिब पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।