खिलाड़ियों के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय कल्याण कोष

  • 25 May 2021

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय (एमवाईएएस) ने कर्नाटक की वी तेजस्विनी बाई के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय कल्याण कोष के तहत 2 लाख रुपये की सहायता राशि को मंजूरी दी।

  • तेजस्विनी वर्ष 2010 तथा 2014 के एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली महिला कबड्डी टीम की सदस्य थी। तेजस्विनी ने साल 2011 में अर्जुन पुरस्कार जीता था।
  • खेल मंत्रालय द्वारा मौजूदा कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए पूर्व अंतरराष्ट्रीय एथलीटों एवं कोचों की मदद करने हेतु पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय कल्याण कोष से इस वित्तीय सहायता को मंजूरी दी गई है।
  • खेल में देश को गौरवान्वित करने वाले और वर्तमान में दयनीय परिस्थितियों में रहने वाले उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सहायता करने के उद्देश्य से इस कोष की स्थापना मार्च 1982 में की गई थी।
  • पूर्व उत्कृष्ट खिलाड़ियों को एकमुश्त अनुग्रह सहायता प्रदान करने हेतु सितंबर 2017 में योजना को संशोधित किया गया था।