हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का निधन

  • 09 Jul 2021

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता वीरभद्र सिंह का लंबी बीमारी के बाद 7 जुलाई, 2021 को शिमला में निधन हो गया। वे 87 वर्ष के थे।

  • नौ बार के विधायक और पांच बार के सांसद, सिंह छ: बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे।
  • सिंह ने 1983 से 1990 तक, 1993 से 1998 तक, 2003 से 2007 तक और 2012 से 2017 तक मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। सिंह मार्च 1998 से मार्च 2003 तक विधान सभा में विपक्ष के नेता भी रहे।
  • वे पहली बार 1962 में लोक सभा के लिए चुने गए थे उन्होंने 1982-1983 में उद्योग राज्य मंत्री ; 2009-2011 से केंद्रीय इस्पात मंत्री; और 2011-2012 तक केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री के रूप में कार्य किया।
  • वे 1977, 1979, 1980 और 2012 में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी रहे।
  • वे शिमला जिले के बुशहर के शाही परिवार से थे। उन्हें लोकप्रिय रूप से 'राजा साहिब' के नाम से जाना जाता है।