2020 -21 के लिए मुख्‍य फसलों के उत्‍पादन का चौथा अग्रिम अनुमान (

  • 16 Aug 2021

11 अगस्त, 2021 को कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा वर्ष 2020-21 के लिए मुख्य फसलों के उत्पादन का चौथा अग्रिम अनुमान जारी किया।

  • वर्ष 2020-21 के लिए चौथे अग्रिम अनुमान के अनुसार, देश में कुल खाद्यान्न उत्पादन रिकॉर्ड 308.65 मिलियन टन अनुमानित है, जो वर्ष 2019-20 के उत्पादन की तुलना में 11.14 मिलियन टन अधिक है।
  • वर्ष 2020-21 के दौरान खाद्यान्न उत्पादन विगत पांच वर्षों (2015-16 से 2019-20) के औसत खाद्यान्न उत्पादन की तुलना में 29.77 मिलियन टन अधिक है।
  • मुख्य फसलों के अनुमानित उत्पादन इस प्रकार है-
    • चावल- 122.27 मिलियन टन (रिकॉर्ड);
    • गेहूं- 109.52 मिलियन टन (रिकॉर्ड);
    • पोषक/मोटा अनाज- 51.15 मिलियन टन;
    • मक्का- 31.51 मिलियन टन (रिकॉर्ड);
    • दलहन- 25.72 मिलियन टन (रिकॉर्ड);
    • तिलहन- 36.10 मिलियन टन (रिकॉर्ड);
    • गन्ना- 399.25 मिलियन टन;
    • कपास- 35.38 मिलियन गांठें (प्रति 170 किग्रा.)
    • पटसन एवं मेस्टा- 9.56 मिलियन गांठें (प्रति 180 किग्रा.)