माओवादियों का प्रभाव सिर्फ 41 जिलों में : केंद्र

  • 30 Sep 2021

26 सितंबर, 2021 को गृह मंत्रालय द्वारा मुख्यमंत्रियों और अन्य अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, माओवादियों का भौगोलिक प्रभाव देश के केवल 41 जिलों तक सीमित हो गया है, जो 2010 में 10 राज्यों के 96 जिलों से काफी कम है।

महत्वपूर्ण तथ्य: देश के केवल 25 जिलों में वामपंथी उग्रवाद की 85% हिंसा होती है।

  • पिछले दो वर्षों में, विशेष रूप से छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और ओडिशा में, जहां सुरक्षा कड़ी नहीं थी, वहां सुरक्षा शिविरों को बढ़ाने के लिए एक सफल प्रयास किया गया है।
  • मंत्रालय के अनुसार, पिछले एक दशक में वामपंथी उग्रवाद की घटनाओं की संख्या में धीरे-धीरे गिरावट आई है। 2009 में 2,258 से घटकर इस साल 31 अगस्त तक 349 घटनाएं हुई हैं। इसी अवधि के दौरान मौतों की संख्या 908 से घटकर 110 हो गई है।
  • केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पहली बार 2006 में माओवादी मुद्दे के समाधान के लिए मंत्रालय में एक अलग ‘वामपंथी उग्रवाद प्रभाग’ का सृजन किया था।