राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान

  • 30 Sep 2021

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 सितंबर, 2021 को राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान, रायपुर (National Institute of Biotic Stress Management) का नवनिर्मित परिसर राष्ट्र को समर्पित किया।

  • रायपुर (छत्तीसगढ़) में राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान की स्थापना जैविक स्ट्रेस (Biotic Stress) में बुनियादी और रणनीतिक अनुसंधान करने, मानव संसाधन विकसित करने और नीतिगत सहायता प्रदान करने के लिए की गई है। इस संस्थान ने शैक्षणिक सत्र 2020-21 से पीजी कोर्स शुरू कर दिए हैं।
  • संस्थान की आधारशिला 7 अक्टूबर, 2012 को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली के तहत 99वें शोध संस्थान के रूप में रखी गई है।
  • पौधों में जैविक स्ट्रेस (Biotic stress) जीवित जीवों, विशेष रूप से वायरस, बैक्टीरिया, कवक, नेमाटोड, कीड़े, और खरपतवार के कारण होता है।