टोक्यो पैरालम्पिक 2020: प्रमोद भगत ने जीता स्वर्ण और मनोज सरकार ने जीता कांस्य

  • 06 Oct 2021

4 सितंबर, 2021 को भारत के प्रमोद भगत ने टोक्यो पैरालम्पिक में ग्रेट ब्रिटेन के डेनियल बेथेल को 21-14, 21-17 से हराकर बैडमिंटन पुरुष एकल SL3 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।


(Image Source: hindustantimes.com)

  • पैरालम्पिक खेलों में बैडमिंटन में यह भारत का पहला पदक था।
  • भुवनेश्वर के 33 वर्षीय भगत को 4 साल की उम्र में पोलियो हो गया था। 2019 में, उन्हें भारत में खेल में उत्कृष्टता के लिए अर्जुन पुरस्कार और बीजू पटनायक पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  • भारत के ही मनोज सरकार ने जापान के डाइसुके फुजीहारा को हराकर इसी वर्ग में कांस्य पदक जीता।
  • SL3 वर्ग में, निचले अंगों की दुर्बलता वाले एथलीटों को प्रतिस्पर्धा करने की अनुमति है।