टोक्यो पैरालम्पिक 2020: आईएएस अधिकारी सुहास यतिराज ने बैडमिंटन में जीता रजत पदक

  • 06 Oct 2021

गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) के जिला मजिस्ट्रेट सुहास लालिनकेरे यतिराज ने 5 सितंबर, 2021 को टोक्यो पैरालम्पिक में पुरुष एकल SL4 वर्ग के फाइनल में फ्रांस के शीर्ष वरीयता प्राप्त लुकास मजूर के खिलाफ हार के बाद ऐतिहासिक रजत पदक के साथ अपने अभियान का समापन किया।

(Image Source: Twitter)

  • 38 वर्षीय नोएडा के जिला मजिस्ट्रेट, सुहास के एक पैर के टखने में जन्मजात विकार है। वे पैरालम्पिक में पदक जीतने वाले पहले आईएएस अधिकारी बन गए हैं।
  • उन्होंने 2017 BWF तुर्की पैरा-बैडमिंटन चैंपियनशिप में पुरुष एकल और पुरुष युगल में स्वर्ण पदक तथा 2016 एशिया चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीता था, इसके अलावा उन्होंने 2018 एशियाई पैरा-खेलों में कांस्य भी जीता।