टोक्यो पैरालम्पिक 2020: प्रवीण कुमार ने पुरुषों की ऊंची कूद T64 वर्ग में जीता रजत पदक

  • 06 Oct 2021

टोक्यो पैरालम्पिक 2020 में भारत के प्रवीण कुमार ने 3 सितंबर, 2021 को पुरुषों की ऊंची कूद T64 वर्ग में रजत पदक जीता।

(Image Source: Olympics.com)

  • 18 वर्षीय प्रवीण कुमार 2.07 मीटर के नए एशियाई रिकॉर्ड के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
  • विश्व चैंपियन ग्रेट ब्रिटेन के जोनाथन ब्रूम-एडवर्ड्स ने 2.10 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक जीता।
  • T44, विकलांगता वर्ग वाले प्रवीण कुमार T64 में प्रतिस्पर्धा करने के लिए योग्य हैं, T64 वर्गीकरण एक पैर के विच्छेदन वाले एथलीटों के लिए है, जो खड़े होने की स्थिति में प्रोस्थेटिक्स के साथ प्रतिस्पर्धा करते हैं।