भारतीय मूल की अनीता आनंद कनाडा की नई रक्षा मंत्री

  • 02 Nov 2021

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो द्वारा लिबरल पार्टी के सत्ता में लौटने के एक महीने बाद कैबिनेट फेरबदल में भारतीय मूल की राजनेता अनीता आनंद को 26 अक्टूबर, 2021 को देश के नए रक्षा मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है।

(Image Source: https://www.business-standard.com/)

महत्वपूर्ण तथ्य: आनंद ने लंबे समय से रक्षा मंत्री रहे भारतीय मूल के हरजीत सज्जन का स्थान लिया है, जिन्हें सैन्य यौन दुराचार संकट से निपटने के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा। सज्जन को अंतरराष्ट्रीय विकास एजेंसी के मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है।

  • आनंद कनाडा की 43वीं रक्षा मंत्री हैं। वह यह पद संभालने वाली दूसरी महिला हैं।
  • आनंद पेशे से एक कॉर्पोरेट वकील हैं और उन्होंने कॉरपोरेट गवर्नेंस पर बड़े पैमाने पर काम किया है, जो विशेष रूप से व्यवसायों के संचालन प्रबंधन के लिए कानूनों और नियमों को संदर्भित करता है।
  • 54 वर्षीय आनंद का जन्म कनाडा के तटीय प्रांत नोवा स्कोटिया में पंजाब और तमिलनाडु के रहने वाले भारतीय माता-पिता के घर पर हुआ था।
  • अनीता आनंद पहली बार 2019 में ओंटारियो प्रांत में ओकविले का प्रतिनिधित्व करते हुए पहली बार संसद के सदस्य के रूप में चुनी गईं।